Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर की गीतावाटिका में गूंजा हरिनाम:संकीर्तन और भजन से भक्ति में लीन हुए श्रद्धालु

    19 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में हनुमान प्रसाद पोद्दार की 55वीं तिरोधान तिथि के उपलक्ष्य में गीतावाटिका में चल रहे अखंड हरिनाम संकीर्तन तीसरे दिन भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। संकीर्तन मंडली और श्रद्धालुओं ने ढोल, मंजीरे और करताल की मधुर धुन के साथ भगवान के पवित्र नामों का जप किया। इस दौरान “हरे कृष्ण महामंत्र” सहित भगवान के विभिन्न नामों को एक स्वर में गाया गया। जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल और दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। पदगायन से भक्तिमय हुआ माहौल तीसरे दिन की प्रोग्राम की शुरुआत सुबह 10 बजे से 12 बजे तक पूज्य भाईजी के पावन कक्ष से उनकी रचित पदों के संग्रह ग्रंथ ‘पद रत्नाकर’ के पदों का संगीतमय गायन भी किया गया। भजन-गायन के इस कार्यक्रम को उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत भावपूर्वक सुनकर भक्ति रसपान किया। इस सात दिवसीय आध्यात्मिक आयोजन में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर संकीर्तन में भाग ले रहे हैं और भगवान के नाम का स्मरण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। 12 मार्च को सुबह 07:00 बजे गीतावाटिका परिसर से नगर संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी, जबकि 13 मार्च को पूज्य भाईजी की पावन स्मृति में समाधि समर्चना का आयोजन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में संत ने डीएम को दिया पत्रक:आश्रम के पास शौचालय निर्माण रोकने की मांग, सुनवाई न होने पर जताई नाराजगी
    Next Article
    जनता दर्शन में डीएम ने वीडियोकॉल से अधिकारियों को जोड़ा:समस्याओं के त्वरित निस्तारण और लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment