Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन से हटा हरा गुंबद:लोग उसके नीचे नमाज पढ़ने लगे थे, अब दूसरे रंग का लगाया जाएगा

    4 hours ago

    1

    0

    पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पिपराइच रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन पर अब हरा गुंबद नजर नहीं आ रहा। दैनिक भास्कर एप पर खबर प्रकाशित होने के बाद रेलवे प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया। देर रात हरे रंग के गुंबद को हटाकर छत पर किनारे रख दिया गया है। अब यहां दूसरे रंग के एस्बेस्टस शीट से गुंबद बनाया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने इसे गलती से लगा हुआ बताया। हालांकि यह गलती किसके स्तर पर हुई, इसकी जांच कराई जा रही है। पिपराइच रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित भवन को मस्जिद की आकृति दे दी गई थी। इसपर हरे रंग का गुंबद बना दिया गया था। पिपराइच नगर पंचायत के पूर्व सभासद सुबाष चंद ने इसको लेकर महाप्रबंधक से शिकायत की थी। उनका आरोप था कि ऊपर हरे रंग का गुंबद होने के कारण मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने उसके नीचे नमाज भी पढ़नी शुरू कर दी थी। दैनिक भास्कर एप ने 16 फरवरी सोमवार को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जानिए क्या है मामला गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन से पनियहवा तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम हो रहा है। दोहरीकरण के कारण कई स्टेशनों पर प्लेटफार्म व भवन भी टूट रहे हैं। उनकी जगह नया भवन बनाया जा रहा है। इसी क्रम में पिपराइच रेलवे स्टेशन का भवन टूटा और उसकी जगह नया भवन बनाया गया। बीच में गुंबदनुमा आकृति बनानी थी। टेकेदार की ओर से वहां हरे रंग की एस्बेस्टेस शीट लगा दी गई। यह शीट बिल्कुल वैसी नजर आ रही थी, जैसी मजार या मस्जिद पर रहती है। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। पूर्व सभासद ने बताया कि रेल लाइन दोहरीकरण के कारण पिपराइच के पुराने स्टेशन भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि ठेकेदार ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर बाबरी ढांचे जैसा हरे रंग का गुंबद बना दिया है। लोग उस गुंबद के नीचे नमाज पढ़ने लगे गुंबद बनने के बाद संबंधित समुदाय के कई लोग उस गुंबद के नीचे नमाज पढ़ने लगे। पूर्व सभासद ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए कहा कि इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। उन्होंने महाप्रबंधक से मांग की है कि यदि हरे रंग का गुंबद नहीं हटाया गया तो रेलवे स्टेशन परिसर में धरना दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती ने आकाश के ससुर अशोक का कद बढ़ाया:बिहार के प्रभारी रहे रामजी लाल गौतम के पर कतरे, यूपी में नौशाद अली को 4 मंडलों की जिम्मेदारी
    Next Article
    निगम कर्मी फैलाता था फुटपाथ पर कूड़ा:मुरादाबाद में दुकानदारों को दोषी बताकर कार्रवाई की धमकी देता था नगर निगम;CCTV से खुली पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment