Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    निगम कर्मी फैलाता था फुटपाथ पर कूड़ा:मुरादाबाद में दुकानदारों को दोषी बताकर कार्रवाई की धमकी देता था नगर निगम;CCTV से खुली पोल

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद में फुटपाथ पर कूड़ा फैलाने के आरोप में नगर निगम दुकानदारों पर एक्शन ले रहा था और गुनहगार निकला खुद निगम का ही कर्मचारी। सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ है कि डस्टबिन का कूड़ा खुद नगर निगम का सफाई कर्मचारी फुटपाथ पर फैलाकर चला जाता था। अब वीडियो सामने आने के बाद निगम अधिकारियों की बोलती बंद है। मुरादाबाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक सीसीटीवी वीडियो ने नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल फुटेज में एक कर्मचारी बुध बाजार में जूस की दुकान के बाहर रखे डस्टबिन से कूड़ा निकालकर सड़क पर फैलाता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, पड़ोस के एक दुकानदार की शिकायत पर नगर निगम ने बुद्ध बाज़ार स्थित जूस शॉप संचालक तलाह के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। पुलिस में भी उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। तलाह पर आरोप था कि वो अपनी दुकान के सामने रखे डस्टबिन से कूड़ा निकालकर फुटपाथ फैला देता है। ताकि उसके आगे से नगर निगम अपना डस्टबिन हटा ले। दुकानदार तलाह का कहना है कि जब उसने अपनी दुकान का सीसीटीवी फुटेज दिखाया तो पूरा घटनाक्रम साफ हो गया। फुटेज देखने के बाद नगर निगम अधिकारी बैकफुट पर आ गए। तलाह का आरोप है कि पास की दूसरी जूस दुकान का संचालक उसकी बढ़ती ग्राहक संख्या से परेशान है और उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित दुकानदार का यह भी कहना है कि उस पर दुकान खाली करने का दबाव बनाया जा रहा है। वह रामपुर का रहने वाला है और आत्मनिर्भर योजना के तहत उसने यह छोटा कारोबार शुरू किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के पिपराइच रेलवे स्टेशन से हटा हरा गुंबद:लोग उसके नीचे नमाज पढ़ने लगे थे, अब दूसरे रंग का लगाया जाएगा
    Next Article
    छह साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी नाई गिरफ्तार:परिजनों के प्रदर्शन के बाद पॉक्सो एक्ट में केस, नगर में तनाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment