Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर को ‘स्पेन’ बना दिया, लेकिन जलभराव से लोग परेशान:चंद्रशेखर आजाद बोले- स्कूलों की सच्चाई दिखाने से रोका जा रहा

    22 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मंगलवार दोपहर सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा- पहले नेपाल ही ऐसी जगह थी, जहां बिना पासपोर्ट जा सकते थे। लेकिन, अब गोरखपुर को ही ‘स्पेन’ बना दिया गया है। नाम बदलने या दावे करने से शहर की जमीनी समस्याएं खत्म नहीं होतीं। नाम बदलना अब शासन की पहचान बन चुका है। शहर में गंदगी, जलजमाव और खराब सफाई व्यवस्था आज भी आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बारिश के समय कई इलाकों में पानी भर जाता है, जिससे जनजीवन ठप हो जाता है। ऐसा लगता है कि सरकार की प्राथमिकता में गोरखपुर की जनता नहीं है। यहां के हालात जानबूझकर नहीं सुधारे जा रहे। अब स्कूलों की सच्चाई दिखाने पर भी रोक लगाई जा रही है, ताकि गिरते स्तर को छिपाया जा सके। विधानसभा चुनाव गोरखपुर से लड़ेंगे या नहीं, हफ्तेभर में बताएंगे दोपहर करीब 2 बजे एनेक्सी भवन में चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आगामी विधानसभा चुनाव में क्या गोरखपुर से आप लड़ना चाहेंगे? इस सवाल पर चंद्रशेखर ने कहा- अभी इस मुद्दे पर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मेरी बातचीत चल रही है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह खुद विधानसभा चुनाव में उतरेंगे या पार्टी किसी अन्य प्रत्याशी को मौका देगी। हम उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द सीटों की घोषणा करेंगे। अभी हमने 45 प्रभारी बनाए हैं और अभी और नए प्रभारियों की घोषणा करनी है। विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की संभावनाओं पर कहा- हमारा किसी के साथ गठबंधन होगा तो आपको जरूर बताया जाएगा। एम्स गोरखपुर के गेट बंद रहते हैं, हाल में एक व्यक्ति की जान गई उन्होंने कहा- एयरपोर्ट से शहर तक आते समय मैंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एम्स गोरखपुर देश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में से एक है, लेकिन यहां की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। छह गेट होने के बावजूद आमतौर पर केवल एक ही गेट खोला जाता है, जिससे भीड़ और अव्यवस्था बढ़ती है। इसी लापरवाही के चलते हाल ही में एक व्यक्ति को घूम कर ले आने की वजह से जान चली गई, जो बेहद चिंताजनक है। सिंगर हत्याकांड पर बोले- एनकाउंटर से न्याय नहीं मिलता सिंगर अंकित बालियान की दिनदहाड़े हुई हत्या को लेकर चंद्रशेखर ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी-एनकाउंटर के बावजूद यह घटना कई सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि क्या एनकाउंटर के बाद भी किसी परिवार को न्याय मिल जाता है? क्या इससे मृतक वापस आ सकता है? यह घटना दिखाती है कि अपराधियों के हौसले अब भी बुलंद हैं। सपा-भाजपा में वीडियो वार की राजनीति से नहीं सुलझेंगे मुद्दे भाजपा और सपा के बीच चल रही आरोप-प्रत्यारोप और AI वीडियो वार पर चंद्रशेखर ने कहा- मुझे इस तरह की राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। असली मुद्दे बेरोजगारी, महंगाई, छात्रों की समस्याएं और पेपर लीक हैं। इन पर सरकार और विपक्ष दोनों को गंभीरता से काम करना चाहिए। जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की राजनीति की जा रही है। ऐसी राजनीति से जनता के मुद्दे नहीं सुलझेंगे। सच्चाई छिपाने के लिए स्कूल दिखाने पर भी रोक लगाई चंद्रशेखर ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और खराब शिक्षा स्तर ने छात्रों का भविष्य संकट में डाल दिया है। अब स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखाने पर भी रोक लगाई जा रही है, ताकि गिरते स्तर को छिपाया जा सके। कहा कि आज जिस “Gen Z मूवमेंट” की चर्चा हो रही है, उसी दिशा में उनकी टीम पिछले एक दशक से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि भीम आर्मी ने सबसे पहले जरूरतमंद बच्चों के लिए पाठशालाएं शुरू की थीं, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने की कोशिश की गई। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- रवि किशन बोले-मुझे गोरखपुर स्पेन लगता है, तुम अंधे हो:अंदाज देख योगी खिलखिलाए; सपा सांसद का पलटवार- BJP में अंधों को ढूंढो भाजपा सांसद रवि किशन ने गोरखपुर की तुलना स्पेन से की है। उन्होंने गोरखपुर में विकास और वहां की बदलती तस्वीर की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे गोरखपुर स्पेन जैसा लगता है। कोई आंख का अंधा है तो मैं क्या करूं।’ उनके इस अंदाज पर सीएम योगी आदित्यनाथ, मंत्री स्वतंत्र देव, संजय निषाद हंसते नजर आए। पढ़ें पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाजिया इलाही बोलीं- राहुल गांधी को अरेस्ट करना चाहिए:मैं वही बोलती हूं जो कुरान में लिखा, मुझे काटकर या फाड़कर क्या मिलेगा
    Next Article
    UP में चुनाव से पहले 70 हजार नई नौकरियां:1 लाख युवाओं को मिलेगा जॉइनिंग लेटर, जेन-जी को अपने पक्ष में करने की कोशिश में सरकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment