Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में चुनाव से पहले 70 हजार नई नौकरियां:1 लाख युवाओं को मिलेगा जॉइनिंग लेटर, जेन-जी को अपने पक्ष में करने की कोशिश में सरकार

    7 hours ago

    1

    0

    2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार करीब 70 हजार नई भर्तियां निकालने की तैयारी में है। इनका विज्ञापन कभी भी जारी हो सकता है। वहीं, सरकार ने अगले 4 महीनों में 1 लाख से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र (जॉइनिंग लेटर) देने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव एसपी गोयल खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने विभागों को खाली पदों की जानकारी जल्द से जल्द संबंधित चयन आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। जिन खाली पदों की जानकारी आयोग को मिल चुकी है, उन पर जल्द वैकेंसी निकालने और परीक्षा की तारीख घोषित करने की तैयारी है। 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती मामला सुप्रीम कोर्ट से सुलझा, तो सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में 40 हजार से ज्यादा पदों पर नई भर्ती निकाल सकती है। दरअसल, विपक्ष चुनाव से पहले जेन-जी के बीच बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाना चाहता है। दूसरी तरफ, सरकार नई भर्तियों के जरिए युवाओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है। 10 साल में 10 लाख का 'मैजिक फिगर' साधने की तैयारी योगी सरकार अपने साढ़े 9 साल के कार्यकाल में अब तक 9.30 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने का दावा कर रही है। अगले 4 महीनों में 1 लाख और नियुक्ति पत्र बांटे जाते हैं, तो यह आंकड़ा 10 लाख के पार पहुंच जाएगा। सरकार चुनावी रैलियों में इस आंकड़े को प्रमुखता से उठाएगी। जनता के सामने सरकार यह बताएगी कि 2007 से 2012 के बीच मायावती की बसपा सरकार में करीब 3.5 लाख और 2012 से 2017 के बीच अखिलेश यादव की सपा सरकार में करीब 2 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी। जबकि, मौजूदा सरकार 10 लाख सरकारी नौकरियां देने का आंकड़ा पार कर चुकी है। इन विभागों में निकलेंगी 70 हजार नई भर्तियां 1. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग दिसंबर तक करीब 40 हजार नई भर्तियों का विज्ञापन जारी कर सकता है। इनमें 38 हजार 290 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। करीब 1,710 हजार पदों को लेकर मंथन चल रहा है। 2. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) : विभिन्न सरकारी विभागों में ग्रुप-C के 13 हजार 474 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती की तैयारी पूरी हो चुकी है। 3. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) : UPPSC के जरिए करीब 10 से 12 हजार पदों पर भर्ती होनी है। अभी पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी पूरी हो चुकी है। दिसंबर तक 1 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र UPSSSC से 33 हजार नियुक्तियां : ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,640 और लेखा परीक्षक के 1,462 पदों के रिजल्ट पहले ही जारी हो चुके हैं। पुलिस, होमगार्ड व अन्य विभागों में बड़ा हिस्सा : UPPSC और शिक्षा सेवा आयोग के नियुक्ति पत्र : 69 हजार शिक्षक भर्ती केस से खुलेगा 44 हजार पदों का रास्ता सरकार के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि शिक्षा विभाग में भर्ती का आंकड़ा 1 लाख के पार भी जा सकता है। अगर 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती का मामला सुप्रीम कोर्ट से सुलझ जाता है, तो बेसिक शिक्षा परिषद के ग्रामीण इलाकों में खाली पड़े करीब 44 हजार पदों पर नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ हो सकता है। इसके अलावा, TET 2026 का रिजल्ट आने के बाद भी प्राथमिक स्कूलों में भर्ती निकालने का दबाव है। अब देखना होगा कि रोजगार का यह दांव चुनाव में युवाओं को सरकार के पक्ष में कितना ला पाता है? ------------------------- यह खबर भी पढ़ें- UP में 62 हजार शिक्षकों के लिए स्पेशल TET, यह सामान्य TET से कितना अलग, क्या नौकरी पर भी असर पड़ेगा? यूपी में 2011 से पहले भर्ती हुए 62 हजार से ज्यादा सरकारी शिक्षकों को स्पेशल TET देनी होगी। ये सभी जुलाई में हुई यूपी TET में पास नहीं हो सके। अब इनके पास 31 अगस्त, 2028 तक TET पास करने के कम से कम 6 मौके होंगे। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर को ‘स्पेन’ बना दिया, लेकिन जलभराव से लोग परेशान:चंद्रशेखर आजाद बोले- स्कूलों की सच्चाई दिखाने से रोका जा रहा
    Next Article
    16 साल छोटे प्रेमी ने महिला के 18 टुकड़े किए:ट्रॉली बैग में भरकर ट्रेन में रखा; आगरा पुलिस आरोपी पति-पत्नी को मणिपुर से दबोचकर लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment