Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नाजिया इलाही बोलीं- राहुल गांधी को अरेस्ट करना चाहिए:मैं वही बोलती हूं जो कुरान में लिखा, मुझे काटकर या फाड़कर क्या मिलेगा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी की मुस्लिम महिला एक्टिविस्ट और भाजपा नेता नाजिया इलाही खान गला काटने की धमकी मिलने के बाद सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा, मैं वही बोलती हूं जो कुरान में लिखा है। पैगंबर मोहम्मद पर कही मेरी बात अगर गलत है तो कुरान के उन पन्नों को फाड़ना चाहिए, जिनमें वह बातें लिखी हैं। मुझे धमकी देने या काटकर, फाड़कर क्या मिलेगा? दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने राहुल गांधी पर मनुस्मृति का अपमान करने का आरोप लगाया। कहा- राहुल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। वे मनुस्मृति के एक अध्याय को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं। अगर धार्मिक ग्रंथों पर सवाल उठा रहे हैं तो उन्हें कुरान में लिखी बातों पर भी बात करनी चाहिए। पढ़िए भास्कर इंटरव्यू- सवाल: आप मुस्लिम पृष्ठभूमि से आती हैं, फिर भी मुसमानों के आर्थिक और सामाजिक बहिष्कार की बात करती हैं? जवाब: मुझे ऐसा लगता है कि खुद को माइनरटी बोलकर मैं एकता को कष्ट कर रहीं हूं। मैं अपने आप को माइनरटी मानती ही नहीं हूं। मैं अपनी कल्चर, सभ्यता, बोलचाल और पहनावे से भारतीय नारी हूं। मेरा जो स्वभाव और सभ्यता है, वह पूरी हिंदूवादी और सनातनी हूं। माइनरटी मेरी नजर में कुछ नहीं होता है। आज मैं हिजाब से मुसलमान बहनों को निकालना चाहती हूं। मैं तीन तलाक के खिलाफ बात करती हूं। मदरसों में जो कुरीतियां होती हैं, या वहां जो अश्लीलता होती है, उनके खिलाफ बात करती हूं। निकाह मुद्दा को लेकर बात करती हूं। चाइल्ड मैरिज के खिलाफ बात करती हूं। मैं क्या असंवैधानिक बात करती हूं। यदि कोई नाराज होता है तो वो होता रहे, मुझे उससे क्या लेना देना। सवाल: आपने राहुल गांधी पर मनु स्मृति को बदनाम करने का आरोप लगाकर शिकायत की है? जवाब: मुझे ऐसा लगता है कि पुलिस को राहुल गांधी को अरेस्ट करना चाहिए था, लेकिन कार्रवाई अभी चल रही है। राहुल गांधी डिस्पोजल गिलास में कास्ट तलाश रहे हैं, लेकिन टेरिस्ट मानसिकता नहीं ढूंढ रहे हैं। एक तरफ वह मनु स्मृति के एक अध्याय को उठाते हैं और गलत ट्रांसलेट करके बताते हैं। दूसरी तरफ उन्हीं की सरकार वाले राज्य में एक मौलाना मुफ्ती कहता है कि मुसलमान बेटियों को घर के अंदर रहना चाहिए। यह दोहरा चरित्र और पॉलिटिकल स्ट्रेटर्जी चलेगी नहीं। अब कुरान की उन आयतों की भी डिकोड कीजिए, जिसमें बेटियों को मारने की बात कही गई। महिलाओं को कूटने की बात कही गई है। कुरान के हिसाब से एक लाख 24 हजार पैगंबर हैं। सवाल: आपके खिलाफ पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी को लेकर FIR हुई? जवाब: मैंने कोई अभद्र टिप्पणी नहीं की है। चार ओथेंटिक्स हदीस में यह बात लिखी हुई हैं। कुरान यह बताता है कि हमारे आका ने 6 साल की बीवी आयशा से शादी की और 9 साल उनके साथ रिलेशन किया। यह बात जो लिखी है तो वही मैंने बोला है। यदि मेरे बोलने से कट्‌टरपंथी मुसलमानों को बुरा लगा है तो उन पन्नों को फाड़िए जहां वह लिखा है। मुझे काटकर या फाड़कर तो कुछ मिलेगा नहीं। मेरे बाद यदि कोई दोबारा पढ़ेगा तो वह भी ऐसा ही बोलेगा। सवाल: आपके भाषणों में लव जिहाद या लैंड जिहाद शब्द बार बार आते हैं? जवाब: मुझे लगता है कि 20 से 25 केस तो मेरे कलकत्ता वाले चैम्बर में हैं। अभी वेस्ट बंगाल के थाने में भी लव जिहाद वाले केस मैं ही देख रही हूं। विपक्ष की पार्टियां या असदुद्दीन ओवैसी खुद मुझसे पूछें कि कोई सबूत है तो मैं लव जिहाद और लैंड जिहाद की फाइलों का भंडार लगा दूंगी। वफ्क बोर्ड क्या है, वो जीता जागता प्रेक्टिकल लैंड जिहाद ही है। सवाल: भाजपा नेतृत्व आपसे कहे कि आपके बयान पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं? जवाब: मुझे नहीं लगाता कि मेरी भाषा खराब है। मुझे नहीं लगता कि मैं राहुल गांधी की तरह कहती हूं कि प्रधानमंत्री मोदी रात को सोते नहीं हैं। मैंने तो कभी नहीं कहा कि राहुल गांधी पप्पू हैं। यह बदतमीजी कांग्रेस और कांग्रेस से जुड़े पार्टियों के लीडर करते हैं। सवाल: आप बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं, क्या यह राजनीतिक विचारधारा है। तीन तलाक पर भी बयान देती रही हैं? जवाब: तीन तलाक पर मैंने काम किया है। इसे बैन करने के लिए मैंने कम उम्र में बहुत चप्पलें घिसी हैं। 2019 में हलाला को लेकर मैंने सुप्रीम कोर्ट में फाइल किया। 2024 में कोलकाता हाईकोर्ट में फाइल किया कि जब तक मुसलमान बेटियां क्लास 12 पास न कर लें, तब तक उनका निकाह न हो। यदि कोई मौलाना छिप छिपाकर करता है तो उसे अरेस्ट किया जाए। कोर्ट के भीतर जितने मामलों में मैं काम करती हूं, यदि मैं बयानों को लेकर सुर्खियों में हूं तो मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। सवाल: क्या सनातन धर्म और देवी देवताओं में आपकी आस्था है? जवाब: मेरी सम्पूर्ण आस्था सनातन धर्म और देवी देवताओं में ही है। ब्रह्मांड इस बात को जानता है कि मैं शिव जी की भक्त हूं। महाकाली का हवन करती हूं। मैं मंदिर भी जाती हूं, पूजा पाठ भी करती हूं। मस्जिद जाना तो महिलाओं का जाना मना है। मुस्लिम महिलाएं या बेटियां मस्जिद नहीं जा सकतीं हैं, क्योंकि जब हम नमाज पढ़ते हैं, झुकते हैं तो पीछे बैठे मर्दों का वजू टूट जाता है। ये बात कारियों, मुफ्ती और इस्लमामिक स्कॉलर की हैं। इसलिए हम बेटियां मस्जिद नहीं जाती हैं। 2024 में कोलकाता में जब मैंने ईद की नमाज पढ़ने की बात कही तो वहां के इमाम ने मना कर दिया। फिर मैंने कोलकाता हाईकोर्ट से मस्जिद जाने की परमिशन ली। अब नाजिया इलाही के बारे में जानिए तीखे बयानों से कैसे सुर्खियों में आईं नाजिया, ये जानिए नाजिया ने कहा- मैं प्योर हिंदू हूं… लगातार मिल रही धमकियों के बीच नाजिया कहती हैं- मैं कलमा भी पढ़ती हूं, शहादा भी पढ़ती हूं। जब वंदे मातरम गाती हूं, तो फक्र महसूस होता है। राहुल गांधी के मनुस्मृति पर टिप्पणी को लेकर नाजिया ने कहा- राहुल गांधी एक हिजाब वाली बच्ची को मंच पर खड़ा करके कह रहे हैं कि पितृसत्ता से दूर हटो…। अरे वो काला टेंट ही तो सबसे बड़ी पितृसत्ता है। आपने उस बच्ची को नहीं बताया कि तुम जिस काले टेंट में लिपटी हो। ये इस्लाम का जरूरी पार्ट नहीं है। ये जानबूझकर तुम्हारी सफलता को रोकने के लिए पहनाया गया है। पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बोला तो पूरे देश में प्रदर्शन करीब 2 महीने पहले 19 जून को नाजिया इलाही खान एक पॉडकास्ट में इस्लाम को लेकर बात कर रही थी। इसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद और उनके परिवार को लेकर कई आपत्तिजनक बातें कहीं। वीडियो वायरल हो गए। इससे मुस्लिम वर्ग में नाराजगी देखी गई। यूपी, बिहार, महाराष्ट्र हर राज्य में ही नाजिया के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होने लगा। 22 जून, 2026 को महाराष्ट्र के भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। अगले दिन मुंबई के जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर हुई। मालेगांव में तीसरी और हैदराबाद में चौथी एफआईआर हुई। यूपी में ही बरेली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर में प्रदर्शन हुए। TMC से भाजपा तक का सफर ---------------------------------- यह खबरें भी पढ़ें यूपी की मुस्लिम एक्टिविस्ट को गला काटने की धमकी, बच्चों से पोस्टर पर यूरिन कराई; पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया था सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान को गला काटने की धमकी दी गई है। नाजिया ने मंगलवार की रात गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में केस दर्ज कराया है। नाजिया का आरोप है कि शाहिल अहमद नाम के व्यक्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्हें गालियां दीं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाहिल ने उनके पोस्टर पर बच्चों से यूरिन कराई। इसका वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP में जून-जुलाई की बारिश का कोटा अगस्त में पूरा:सितंबर के पहले हफ्ते 47 जिलों में अलर्ट, तीसरे हफ्ते से लौटेगा मानसून
    Next Article
    गोरखपुर को ‘स्पेन’ बना दिया, लेकिन जलभराव से लोग परेशान:चंद्रशेखर आजाद बोले- स्कूलों की सच्चाई दिखाने से रोका जा रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment