Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में 12वीं के छात्र का शव रखकर प्रदर्शन:एग्जाम के बाद 2 छात्रों के विवाद में सिर पर लगी थी ईंट, लखनऊ में मौत

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के कोतवाली क्षेत्र के बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में मारपीट के बाद छात्र अंकुश सिंह उर्फ अंकुर की मौत हो गई थी। शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार के पहले शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। परिजन आर्थिक सहायता, नौकरी और आरोपी को फांसी की मांग को लेकर अड़े रहे। करीब डेढ़ घंटे के मान मनौव्वल के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद पुलिस की मौजूदी में राजघाट पर छात्र का दाह संस्कार किया गया। विस्तार से जानिए पूरा मामला… बोर्ड परीक्षा के दौरान बाइक खड़ी करने पर विवाद बेनीगंज स्थित डीबी इंटर कॉलेज में 12वीं बोर्ड एग्जाम चल रहा है। यहां बुधवार को बाइक खड़ी करने को लेकर दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान सत्यम कुमार गौड़ ने शाहपुर के सरदार पटेल नगर निवासी अंकुश के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में छात्र की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में मूलरूप से देवरिया के बरहज नवापार निवासी सत्यम कुमार गौड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सत्यम वर्तमान में एम्स के झरना टोला कुड़ाघाट में रहता था। गुरुवार रात करीब आठ बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन लखनऊ से शव लेकर शाहपुर स्थित आवास पर पहुंचे। पुलिस रात में ही अंतिम संस्कार कराने का प्रयास किया, लेकिन परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना था कि कार्रवाई का स्पष्ट आश्वासन मिलने के बाद ही शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। डेढ़ घंटे तक शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी शुक्रवार सुबह करीब 09 बजे पुलिस ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कराई तो परिजन विद्यालय प्रशासन और मुख्य आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करने लगे। आक्रोशित परिजन शव को लेकर पादरी बाजार पुलिस चौकी की ओर बढ़े, लेकिन भारी पुलिस बल ने घर से लगभग 200 मीटर दूर कॉलोनी में ही शव रोक लिया। करीब डेढ़ घंटे तक शव सड़क पर रखा रहा और परिजन नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह, सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों से निष्पक्ष जांच व कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने सदर एसडीएम दीपक गुप्ता को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार प्रशासनिक आश्वासन के बाद पुलिस की निगरानी में शव को राजघाट ले जाया गया। वहां पिता जनार्दन सिंह ने कांपते हाथों से बेटे को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों की आंखें नम रहीं। एहतियात के तौर पर चार थानों की पुलिस बल तैनात रही। देर शाम दाह संस्कार के बाद जब परिजन घर लौटे तो रो-रोकर उनका बुरा हाल था। आरोपी को फांसी और आर्थिक मदद की मांग परिजनों ने मुख्य आरोपी सत्यम गौड़ के खिलाफ आजीवन कारावास के साथ फांसी की सजा की मांग की है। मृतक अंकुश सिंह सेंट मेरिज इंटर कॉलेज का इंटर का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि सुनियोजित तरीके से हमला कर उसकी हत्या की गई। चार सूत्रीय मांगों में एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घटना के सभी जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई और आरोपी को कठोरतम दंड देने की मांग शामिल है। बहन ने डीएम को लिखा पत्र मृतक की बहन ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भाई के हत्यारोपियों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा। प्रशासन ने मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केजीएमयू धर्मांतरण और दुष्कर्म केस:डॉ. रमीजुद्दीन समेत चार के खिलाफ 800 पेज की चार्जशीट; तीन लैपटॉप से 4TB डेटा बरामद, 500 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले
    Next Article
    शाहजहांपुर में पेड़ से लटका मिला शव:क्षेत्र में सनसनी, पुलिस शव की कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment