Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में बदलने लगा मौसम का मिजाज:सुबह-शाम बढ़ी ठंड, नवंबर के आखिरी सप्ताह से और गिरेगा तापमान

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में नवंबर के दूसरे सप्ताह से ही ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के चलते लोगों को ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दोपहर में निकल रही तेज धूप अभी भी गर्मी का एहसास करा रही है। बुधवार सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ है और तेज धूप खिली हुई है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन शाम होते ही तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। रात के समय ठंड का असर और बढ़ सकता है। मौसम की तस्वीरें देखिए… सुबह के समय बढ़ेगी ठिठुरन आने वाले दिनों में गोरखपुर के मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा, हालांकि सुबह के समय हल्की धुंध और कुहासा देखने को मिल सकता है। अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच सकता है। गुरुवार से रविवार के बीच रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है। इसका असर सुबह के मौसम पर भी पड़ेगा। खासकर सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों और मॉर्निंग वॉक करने वालों को ठंड का ज्यादा एहसास होगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह से बदलेगा मौसम मौसम के मौजूदा रुझान को देखते हुए नवंबर के दूसरे पखवाड़े में रात और सुबह के तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है। नवंबर के आखिरी सप्ताह तक ठंड का असर पहले से ज्यादा महसूस होने लगेगा। इसके बाद दिसंबर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ेगी और लोगों को स्वेटर, जैकेट और कंबल निकालने पड़ सकते हैं। वहीं, दिसंबर के दौरान सुबह के समय कोहरा भी परेशानी बढ़ा सकता है। हालांकि, घने कोहरे और शीतलहर की शुरुआत कब होगी, यह आने वाले दिनों के मौसम संबंधी बदलावों पर निर्भर करेगा। कब निकालने पड़ेंगे स्वेटर और कंबल? फिलहाल गोरखपुर में गुलाबी ठंड का दौर चल रहा है। सुबह और रात के समय हल्की जैकेट या गर्म कपड़े पहनने की जरूरत महसूस हो रही है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण सामान्य कपड़ों में ही काम चल रहा है। नवंबर के आखिरी सप्ताह से गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ सकती है। वहीं, दिसंबर में ठंड का असर तेज होने पर स्वेटर और कंबल का इस्तेमाल बढ़ जाएगा। फिलहाल कड़ाके की ठंड और शीतलहर को लेकर कोई तत्काल संकेत नहीं हैं, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज ने सर्दियों के आगमन का अहसास कराना शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी बोले- अखिलेश बड़े घर के, रातभर जुआ खेलते होंगे:जब तक सोकर उठते हैं, जॉइनिंग लेटर बंट जाते हैं, इसलिए याद नहीं रहता
    Next Article
    प्रयागराज में 5 दिन बाद खत्म हुआ वकीलों का धरना:अनशन के दौरान थाने में गाने, डांस और मुशायरा, एक की तबीयत बिगड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment