Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में 5 दिन बाद खत्म हुआ वकीलों का धरना:अनशन के दौरान थाने में गाने, डांस और मुशायरा, एक की तबीयत बिगड़ी

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में पांच दिन से धरना दे रहे हाईकोर्ट के वकील आखिरकार मान गए। पुलिस ने काफी मान-मनौव्वल के बाद मंगलवार को धरना खत्म कराया। अनशन पर बैठे वकील बृजेश तिवारी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद दूसरे वकील भी धरने से उठ गए। वकीलों ने थाने के अंदर ही गद्दा, चादर और मच्छरदानी लगाकर डेरा जमा रखा था। कुर्सी-मेज के साथ माइक और लाउडस्पीकर भी लगाए थे। पांच दिनों तक फिल्मी गानों पर डांस, गजल और मुशायरे के जरिए अपना विरोध जताते रहे। उनके प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। इससे पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी। बाइक लोन के 63,400 रुपए हड़पने का आरोप हाईकोर्ट के वकील बृजेश कुमार तिवारी ने बताया- मैंने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP 70 JA 3763) का लोन बंद कराने के लिए कान्हा मोटर्स के कर्मचारी अभय पांडेय से संपर्क किया था। उसने लोन की बकाया रकम 63,400 रुपए बताई। 15 सितंबर को मैंने यह रकम जमा कर दी। कर्मचारी ने सर्वर की समस्या बताकर अपने बैंक खाते में पैसे जमा करा लिए और मुझे फर्जी रसीद दे दी। कई दिन बाद भी लोन खाता बंद नहीं हुआ तो मैंने हीरो एजेंसी में संपर्क किया। वहां पता चला कि खाते में कोई रकम जमा नहीं हुई है और एजेंसी की ओर से ऐसी कोई रसीद भी जारी नहीं की गई। मैंने 1 अक्टूबर 2026 को पुलिस कमिश्नर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज हुई, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। FIR दर्ज कराने के लिए भी करना पड़ा प्रदर्शन वकील रितेश श्रीवास्तव ने कहा- जब हम अपने साथी के साथ हुए फ्रॉड की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि चीटिंग और फोर्जरी के मामलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त हैं। इसके बाद हमने विरोध शुरू किया। प्रदर्शन के बाद ही FIR दर्ज की गई।" उन्होंने आरोप लगाया, "मामले में क्रिमिनल ब्रीच ऑफ ट्रस्ट की धारा 316(5) के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने गलत धाराओं में केस दर्ज किया। आरोपी की गिरफ्तारी होने पर पैसों के लेनदेन की पूरी कड़ी सामने आ सकती है। देखिए प्रदर्शन की 2 तस्वीरें… फिल्मी गानों पर डांस और मुशायरे से जताया विरोध वकीलों का धरना अपने अनोखे अंदाज की वजह से चर्चा में रहा। थाने के अंदर कभी फिल्मी गाने बजते तो कभी गजल और मुशायरे की महफिल सजती। वकील 'हम पागल नहीं हैं भैया, हमारा दिमाग खराब है' जैसे गानों पर डांस करते दिखाई दिए। इसके अलावा 'किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है' जैसी गजलों पर भी उन्होंने अपना विरोध जताया। वकीलों ने रात में भी थाने के अंदर ही डेरा जमाए रखा। गद्दा, चादर, मच्छरदानी और खाने-पीने के इंतजाम के साथ उन्होंने धरना जारी रखा। प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे। इंस्पेक्टर राम आसरे यादव ने बताया- धरना दे रहे वकील बृजेश तिवारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बाकी वकीलों ने भी धरना समाप्त कर दिया है। वकीलों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ---------- ये भी पढ़ें- अयोध्या को बनाएंगे ‘सनातन तीर्थाटन की वैश्विक राजधानी’: अखिलेश:मंदिर में चोरी विवाद से श्रद्धालु घटे, कारोबार पर भी असर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अयोध्या को लेकर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चोरी के विवाद से आहत होकर अयोध्या आने वाले आस्थावान और श्रद्धालुओं की संख्या दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही है। इसका सीधा असर अयोध्या की स्थानीय अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बदलने लगा मौसम का मिजाज:सुबह-शाम बढ़ी ठंड, नवंबर के आखिरी सप्ताह से और गिरेगा तापमान
    Next Article
    प्रयागराज में 6 महीने से जमे 202 पुलिसवाले रिलीव:52 दरोगा, 150 सिपाही-दीवान गैरजनपद भेजे गए, थानेदार भी रडार पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment