Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में CM योगी ने कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया:मुख्यमंत्री की विधायक निधि से बना है, 11 और 21 हजार में होगी बुकिंग

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में 3 दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बशारतपुर में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री की विधायक निधि से GDA ने 3.10 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया है। इसकी बुकिंग GDA करेगा। अंत्योदय कार्ड धारक 11 हजार रुपए में जबकि सामान्य लोग 21 हजार रुपए में बुकिंग करा सकेंगे। इस परियोजना के साथ ही मुख्यमंत्री 130.73 करोड़ रुपए की GDA की 30 व नगर निगम की 140 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। कल्याण मंडपम परिसर में शाम 4 बजे से आयोजित समारोह के दौरान सीएम योगी नगर निगम की 47.15 करोड़ की 109 विकास कार्यों का शिलान्यास और 69.99 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण किया। कल्याण मंडपम सहित GDA की, 10.84 करोड़ रुपए के 15 विकास कार्यों का लोकार्पण और 2.75 करोड़ रुपए के 15 कार्यों का शिलान्यास किया। 4 तस्वीर देखिए… कल्याण मंडपम के बारे में जानिए जलापूर्ति, सीवर से जुड़ी योजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास कल्याण मंडपम के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निगम की जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, उनमें सड़क और नाली निर्माण से लेकर पार्कों का सुंदरीकरण, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति, सीवर और जलभराव से राहत के काम शामिल हैं। शिलान्यास की परियोजनाओं में 11.92 करोड़ रुपए से 41 सड़कों और नालियों का निर्माण, 7.60 करोड़ रुपए से 47 पार्कों का सुंदरीकरण, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में कर्मचारियों के लिए 5.07 करोड़ रुपए से आवासीय भवन का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5.57 करोड़ रुपए से 7 कार्य, पेयजल व जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 16.99 करोड़ रुपए के 13 कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाले नगर निगम के 31 कार्यों की लागत 69.99 करोड़ रुपए है। इसमें राज्य सेक्टर कार्यक्रम के तहत 39.90 करोड़ रुपए से विभिन्न वार्डों में पाइपलाइन विस्तार, नलकूप स्थापना और इंडिया मार्क-टू हैंडपंपों की रीबोरिंग के 29 कार्य हैं। इसके साथ ही बाढ़ और जलभराव से राहत के लिए बाढ़ पंपिंग स्टेशनों की क्षमता वृद्धि एवं सुदृढ़ीकरण के लिए पूरी की गई 30.09 करोड़ रुपए की परियोजना का भी लोकार्पण होगा। सीएम के कार्यक्रम के पल-पल अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की तैयारियां तेज:मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर 3 शिफ्ट में सफाई; सड़क, लाइट और जलभराव पर भी फोकस
    Next Article
    झांसी के पूर्व मंत्री रतन लाल अहिरवार सपा में शामिल:भाजपा छोड़ अखिलेश यादव की मौजूदगी में ली पार्टी की सदस्यता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment