Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में कार की टक्कर से बाइक-सवार महिला की मौत:पति के दोनों पैर कटे, दो बच्चे घायल; ससुराल जा रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार वैगनआर कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय आरती देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के मुताबिक, हादसे में मोहित के दोनों पैर कट गए हैं। बाइक पर सवार उनके 8 वर्षीय बेटे प्रतीक और 5 वर्षीय बेटी किंजल भी घायल हुए हैं। परिवार एक ही बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना हरगांव थाना क्षेत्र का है। ओवरटेक के दौरान बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुड़ियाखेड़ा गांव निवासी 35 वर्षीय मोहित बुधवार सुबह पत्नी आरती देवी और दोनों बच्चों के साथ बाइक से लहरपुर क्षेत्र के नवीनगर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। सलारपुर-कटेश्वर मार्ग पर पीछे से आ रही वैगनआर कार ने ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। लखीमपुर रेफर हुए पति और बच्चे हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आरती देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहित और दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए लखीमपुर रेफर कर दिया गया। परिजनों के मुताबिक, मोहित की हालत गंभीर है और दोनों बच्चों का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस ने आरती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में दर्शकों ने तोड़ा रिकार्ड:₹3,21,755 की टिकट बिकी, चिड़ियाघर में एंट्री के लिए ऑनलाइन बुकिंग सुविधा शुरू
    Next Article
    गोरखपुर में फाइनेंस कंपनी के संचालक समेत 2 गिरफ्तार:वसूली के लिए करता था प्रताड़ित, युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment