Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गड्ढे में गिरी गाय, पैर टूटा:नगर निगम की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, इलाज जारी

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार सुबह एक बेसहारा गाय गहरे गड्ढे में गिर गई। खाली प्लॉट में बने गड्ढे में गाय के गिरने की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पार्षद ऋषि मोहन वर्मा को दी। सूचना मिलते ही पार्षद मौके पर पहुंचे और नगर निगम के अधिकारियों को जानकारी दी। यह मामला वार्ड 16 दिग्विजयनगर के हड़हवा फाटक मोहल्ले का है। जेसीबी की मदद से गाय को बाहर निकाला पार्षद ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. रॉबिन चड्ढा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की जेसीबी मशीन की मदद से गाय को गहरे गड्ढे से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। नगर निगम की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गड्ढे में गिरने के कारण गाय के पिछले पैर में गंभीर चोट आई थी। उसका एक पिछला पैर टूट गया था। इलाज के लिए कांजी हाउस भेजा गया गाय को गड्ढे से बाहर निकालने के बाद नगर निगम की टीम ने उसे इलाज के लिए कांजी हाउस भेज दिया। वहां घायल गाय का उपचार कराया जाएगा। नगर निगम की टीम ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। काफी तलाश के बाद भी मालिक का पता नहीं चला स्थानीय लोगों के अनुसार, गाय के गड्ढे में गिरने के बाद उसके मालिक का पता लगाने का भी प्रयास किया गया। आसपास के लोगों से जानकारी ली गई, लेकिन काफी तलाश के बाद भी गाय के मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। स्थानीय लोगों ने बताया कि खाली प्लॉट में बने गहरे गड्ढे की वजह से हादसा हुआ। गाय के गिरने के बाद आसपास के लोगों ने समय रहते नगर निगम को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे बाहर निकाला।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को चलती गाड़ी से धक्का दिया:वीडियो में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती दिखी, पिता बोले- 21 दिन से अस्पताल में
    Next Article
    मां विंध्यवासिनी यूनिवर्सिटी के नाम पर भर्ती का फर्जी पोस्ट:मिर्जापुर में प्रशासन ने किया अलर्ट, कुलसचिव ने कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment