Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लिव-इन पार्टनर ने गर्लफ्रेंड को चलती गाड़ी से धक्का दिया:वीडियो में हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती दिखी, पिता बोले- 21 दिन से अस्पताल में

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में 1 सितंबर को हुए सड़क हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। हादसे के वक्त उसका लिव-इन पार्टनर भी साथ था। घटना रात करीब 11 बजे हुई, लेकिन युवक ने परिवार को सुबह करीब 4 बजे सूचना दी। परिवार के लखनऊ पहुंचने पर युवक उन्हें गुमराह करता रहा। कुछ देर बाद वह मौके से फरार हो गया। परिजनों ने शुरुआत में हादसा मानकर युवती का इलाज शुरू कराया। इसी दौरान परिवार को एक वीडियो मिला। इसमें युवती अपने पार्टनर के सामने हाथ जोड़कर कुछ कहती नजर आ रही है। आरोप है कि युवक उसकी बात नहीं मानता। वीडियो मिलने के बाद युवती के पिता थाने पहुंचे। उन्होंने युवक पर साजिश के तहत बेटी को मारने की कोशिश का आरोप लगाया। पिता का कहना है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें टाल दिया। घटना को 21 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई या आश्वासन नहीं मिला है। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह अभी भी कोमा में है। दैनिक भास्कर की टीम ने उस लड़की के पिता से बात की और पूरे मामले को समझा… सबसे पहले एक्सीडेंट की एफआईआर पढ़ें… रोशनगंज काली मंदिर शाहजहांनपुर निवासी अतुल कुमार ने 1 सितंबर को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि 31 अगस्त को रात 11.30 बेटी मालिस्का सोनवानी की दोपहिया गाड़ी में अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। जिससे बेटी गंभीर रुप से घायल हो गई। जिसका मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी उन्हें 1 सितंबर को सुबह चार बजे उसके दोस्त के जरिए मिली। इलाज में व्यस्त होने की वजह से 4 सितंबर को थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। घटना के पांच घंटे बाद दी जानकारी पिता अतुल कुमार ने बताया कि बेटी मालिस्का सोनवानी लखनऊ में होटल मैनेजमेंट की इंटर्नशिप करने आई थी। 31 अगस्त की रात को 11 बजे एक्सीडेंट होता है। बाइक पर प्रियांशु गुप्ता नाम का लड़का होता है। जो घटना के बाद टिंडर पाल्म व अन्य निजी अस्पताल में ले जाने की बात कह रहा है, लेकिन वहां पता करने पर मालूम हुआ कि कोई एंट्री ही नहीं है। घटना के 5 घंटे के बाद परिवार को सुबह 4 बजे सूचना दी। इस दौरान वो साजिश के तहत मरने का इंतजार करता रहा। मोबाइल अपने पास रखा देने को तैयार नहीं हुआ एक्सीडेंट की जानकारी होने पर परिवार जब अस्पताल पहुंचा तब प्रियांशु मिला। उसने बेटी का मोबाइल अपने पास रखा था। जब उससे मोबाइल मांगा गया तो देने में आनाकानी करने लगा। बोला कि मेरे मोबाइल में बैलेंस नहीं है, इसी का इस्तेमाल कर रहा हूं। उसका परिचय पूछने पर बताया कि वो बेटी के साथ लखनऊ में ही रह रहा था। जब सब लोग व्यस्त होते तो मोबाइल का इस्तेमाल कर उसमें से कॉल व चैट डिलीट कर रहा था। तभी उससे मोबाइल ले लिया गया। मोबाइल में मिले वीडियो से गहराई अनहोनी की आशंका मोबाइल में एक वीडियो मिला जिसमें मालिस्का सोनवानी उसके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही है कि उसे जाने दो। प्रियांशु उसका वीडियो बना रहा है। वो काफी डरी हुई है, उससे रोते हुए गुजारिश किए जा रही है। वीडियो करीब एक मिनट का है, जिसमें उसकी प्रताड़ना साफ दिख रही है। वीडियो के बारे में पूछने पर गुमराह करने वाली बातें बताई। पहले बोला ऐसा ही बनाया था। फिर कहने लगा उससे ड्रिंक की थी घर से बाहर जाने की बात कह रही थी। वीडियो की टाइम और घटना के टाइम में दो से तीन घंटे का अंतर है। प्रियांशु बोला - मालिश्का चलती गाड़ी से कूद गई प्रियांशु ने बताया कि उसकी जिद्द पर घर से निकले थे। इस दौरान वो कई बार गाड़ी से कूदने का प्रयास की लेकिन रोक लिया। एक जगह पर वो बाइक से अचानक कूद गई। जिससे उसे काफी चोट आई। इलाज के लिए मेदांता अस्पताल लेकर चले गए। हालांकि प्रियांशु अभी तक पुलिस को सही घटनास्थल नहीं बता पाया है। पुलिस ने उसके साथ जाकर सीसीटीवी भी चेक किए। जिसमें वो साथ जाते दिखाई दे रही है। लेकिन जिस जगह की घटना बता रहा है, वहां दूर-दूर तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। चौकी प्रभारी ने लिखा घटना सही है, लेकिन बाद में बदल दी एफआईआर पिता का कहना है कि जब वह घटना की जानकारी देने चौकी पहुंचे और पूरी बात बताई तो चौकी प्रभारी ने जांच की। इसके आधार पर उसने तहरीर पर घटना सत्य बताई और मुकदमा दर्ज करने की बात लिखी। थाने जाकर तहरीर दी तो शाम में आने की बात कही। शाम में थाने से कॉल आने पर वहां पहुंचे तो तहरीर बदलवा दी गई। जबकि हम नामजद आरोप लगाकर शिकायत कर रहे थे। आधार कार्ड में बदल दिया पिता का नाम प्रियांशु के पास से मालिस्का सोनवानी का आधार कार्ड भी मिला है। जिसमें प्रियांशु ने मालिस्का सोनवानी का नाम बदलवा कर गुप्ता कर दिया है। वहीं पिता के नाम पर अपने पिता का नाम लिखवा दिया है। उसने सुनोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। पुलिस प्रशासन से बस इतना कहना है कि अगर घटना को हादसा मान रही है, तो कम से कम तथ्य तो देखे तो उसने प्लान के साथ किया है। वहीं मामले में इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी का कहना है एक्सीडेंट का मुकदमा दर्ज है। युवक से भी पूछताछ की गई है, लड़की के होश आने का इंतजार है। वहीं मामले में डीसीपी साउथ मोहम्मद मुस्ताक का कहना है कि पीड़ित के पिता आए थे। जांच में दोनों के साथ में रहने की बात सामने आई थी। अब तक एक्सीडेंट की प्रतीत हो रहा है। लेकिन पिता के आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं। आरोप सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ------------------------- यह खबर भी पढ़िए- रनिंग ट्रैक पर तड़पता रहा होमगार्ड अभ्यर्थी, साथी दौड़ते रहे:CCTV में मुंह की तरफ कर रहा इशारा, प्राथमिक इलाज भी नहीं मिला लखनऊ के महानगर स्थित पीएसी ग्राउंड में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान योगेंद्र सिंह (25) की मौत के मामले में नया सीसीटीवी सामने आया है। फुटेज में योगेंद्र मुंह की ओर इशारा करते हुए जमीन पर गिरकर तड़पता दिख रहा है। उसके साथी उसे छोड़कर दूर चले जाते हैं। करीब एक मिनट तक योगेंद्र जमीन पर तड़पता रहा। इसके बाद वह अचेत हो गया। कुछ देर बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया। फुटेज में इस दौरान कोई उसे प्राथमिक इलाज देता नहीं दिख रहा है। कुछ पुलिसकर्मी उसके चेहरे पर पानी डालते नजर आ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर हाईवे पर अवैध कट से बढ़ रहे हादसे:वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर बन रहे रास्ते, एडीएम बोले- कार्रवाई होगी
    Next Article
    गोरखपुर में गड्ढे में गिरी गाय, पैर टूटा:नगर निगम की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला, इलाज जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment