Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गूंजा 'वाहे गुरु दा खालसा वाहेगुरु दी फतेह':गुरूद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, अमृतसर से आए जत्थे ने कीर्तन से किया निहाल

    1 day ago

    4

    0

    गोरखपुर में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक सतगुरु गुरुनानक देव महाराज का 558वां प्रकाश पर्व पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से बेहद खूबसूरत सजाया गया था। सुबह से ही मत्था टेकने और अरदास करने के लिए बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिन भर चले गुरबाणी कीर्तन, पाठ और प्रवचन में संगत पूरी तरह डूबी रही। इस दौरान पूरे परिसर में 'वाहे गुरु दा खालसा वाहेगुरु दी फतेह' गूंज उठा। भक्ति में डूबे रहे संगत आयोजन के दौरान सचखंड अमृतसर साहिब से आए इशमीत सिंह के जत्थे, धर्म प्रचारक ज्ञानी सर्वजीत सिंह और गुरुनानक संगीत आश्रम काशीपुर की जसमीत कौर ने अपनी मधुर गुरबाणी कीर्तन और प्रवचन से संगत को निहाल कर दिया। श्रद्धालुओं ने हॉल में बैठकर घंटों तक गुरु की महिमा और भजनों का आनंद लिया और गुरुग्रंथ साहिब के सामने शीश नवाकर सुख-शांति की दुआ मांगी। लोगों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान गुरुद्वारे के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक ब्लड डोनेशन कैंप भी लगाया गया। इसमें समाज सेवा की भावना से बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी इच्छा से रक्तदान किया। 1 नवंबर से चल रहा था उत्सव सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां और कार्यक्रम 1 नवंबर से ही शुरू हो गए थे। 20 नवंबर तक शहर के अलग-अलग इलाकों में रोज प्रभात फेरी निकाली गई। नगर कीर्तन का हर धर्म के लोगों ने किया स्वागत इसके बाद 22 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन निकला, जिसका रास्ते भर हर धर्म के लोगों ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। उसी दिन सुबह से अखंड कीर्तन पाठ भी शुरू हुआ था, जिसका समापन 24 नवंबर की सुबह 8:30 बजे हुआ। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव जी के बताए सिद्धांत और सेवा का संदेश आज भी समाज को जोड़ने का काम कर रहा है। रात में दीवान सजेगा जिसमें भारी संख्या में संगत जुटेंगे। लंगर ग्रहण और सेवा कर लिया आशीर्वाद गुरुनानक देव के प्रकाश पर भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया था। जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करके आशीर्वाद लिया साथ ही पूरी श्रद्धा से लंगर में अपनी सेवाएं देकर पुण्य कमाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार्तिक पूर्णिमा पर गगोल तीर्थ में उमड़े श्रद्धालु:महंत बोले- तपोभूमि होने से है विशेष आस्था, शाम को होगा दीपदान
    Next Article
    कार्तिक पूर्णिमा पर सुम्मेरा तालाब में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:महिलाओं ने किया व्रत का पारण, पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment