Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी शुरू:3 जगह बन रहे आर्टिफिशियल तालाब; 150 से अधिक मूर्तियों का होगा विसर्जन

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती के बाद प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन को लेकर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार इस बार भी शहर में तीन स्थानों पर कृत्रिम तालाब तैयार किए जा रहे हैं। एकला बांध, महेसरा और डोमिनगढ़ में इन तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम की टीम इन दिनों तीनों स्थानों पर तेजी से काम कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही कृत्रिम तालाबों में पानी भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ ही गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला शुरू होगा। 150 से अधिक स्थानों पर स्थापित हैं प्रतिमाएं जनपद में इस बार 150 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इनमें बड़ी संख्या शहरी क्षेत्र में है। अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालु शोभायात्रा के साथ प्रतिमाओं को विसर्जन स्थल तक लेकर पहुंचेंगे। प्रशासन और नगर निगम की कोशिश है कि सभी प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित कृत्रिम तालाबों में ही कराया जाए, ताकि नदियों और जलस्रोतों को प्रदूषण से बचाया जा सके। दो दिन में पूरा हो जाएगा तालाबों का निर्माण नगर निगम के अवर अभियंता दीपक शाह ने बताया कि एकला बांध, महेसरा और डोमिनगढ़ में कृत्रिम तालाब बनाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब दो दिन में तीनों स्थानों पर तालाबों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इनमें पानी भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। विसर्जन स्थलों तक पहुंचने वाले रास्ते भी सुधरेंगे श्रद्धालुओं को प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल तक पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए एप्रोच मार्गों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। रास्तों पर जहां जरूरत है, वहां मरम्मत और समतलीकरण का काम कराया जा रहा है। नगर निगम की टीम विसर्जन के दौरान भीड़ को देखते हुए रास्तों और विसर्जन स्थलों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी। पीए सिस्टम से लेकर लाइटिंग और पेयजल तक की व्यवस्था नगर निगम के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी ने बताया कि तीनों विसर्जन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। यहां पीए सिस्टम, कंट्रोल रूम, लाइटिंग, पेयजल और टॉयलेट की व्यवस्था रहेगी। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग कराने के साथ ही प्लेटफार्म भी बनाया जाएगा, जिससे प्रतिमाओं को सुरक्षित तरीके से तालाब तक पहुंचाकर विसर्जित कराया जा सके। जेसीबी और हाइवा भी रहेंगे तैनात विसर्जन के दौरान सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए सफाईकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर काम में तेजी लाने के लिए जेसीबी और हाइवा भी उपलब्ध रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में अवैध दबिश देने पर 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड:दो दिन तक अफसरों से मामला छिपाए रहे थाना प्रभारी, SSP के पास पहुंचे पीड़ित
    Next Article
    आगरा में किसान परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी:तमंचे के बल पर नकदी-गहने उठा ले गए थे, कोर्ट ने 8 साल की सजा सुनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment