Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में होली की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन:कई जिलों के कवि होंगे शामिल, स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिलेगा मंच

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में होली की पूर्व संध्या पर सेंको की ओर से शहर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कैरीऑन रेस्टोरेंट में किया जाएगा। इसका उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के जरिए स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की भी पहल की जा रही है। कार्यक्रम के संयोजक रवीश मिश्रा ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि सेंको समय-समय पर सामाजिक और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोड़ने का प्रयास करता रहा है। उन्होंने कहा कि होली जैसे सांस्कृतिक पर्व पर आयोजित कवि सम्मेलन न केवल साहित्यिक माहौल को मजबूत करेगा, बल्कि लोगों को एक सकारात्मक संदेश भी देगा। कई जिलों के कवि होंगे शामिल उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन में गोरखपुर सहित विभिन्न जिलों के कवि अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में कुशीनगर से संतोष संगम, एकता उपाध्याय, मिन्नत गोरखपुरी, सरिता सिंह और आसिया गोरखपुरी के साथ ही हरदोई से सलमान जफर प्रमुख रूप से शामिल होंगे। आयोजकों के अनुसार अन्य स्थानीय कवियों की भी सहभागिता रहेगी। सांस्कृतिक जुड़ाव को मिलेगा बढ़ावा आयोजकों का कहना है कि कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा। ऐसे आयोजनों से लोगों को एक मंच पर आने का अवसर मिलता है और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। आयोजकों को उम्मीद है कि कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और शहरवासी शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और इसे सफल बनाने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में कांग्रेस ने दिया शंकराचार्य के समर्थन में ज्ञापन:कांग्रेसी बोले-अविमुक्तेश्वरानंद खुलकर अपनी बात कहते हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा
    Next Article
    बलिया में कई संगठनों ने किया प्रदर्शन:वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग, प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment