Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में कांग्रेस ने दिया शंकराचार्य के समर्थन में ज्ञापन:कांग्रेसी बोले-अविमुक्तेश्वरानंद खुलकर अपनी बात कहते हैं, इसलिए उन्हें परेशान किया जा रहा

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ज्योतिर्मठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज यौन शोषण संबंधी एफआईआर की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने कहा कि मौनी अमावस्या के अवसर पर शंकराचार्य व उनके शिष्यों को स्नान करने से रोका गया था और उनके साथ आए बटुकों के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अब कुछ व्यक्तियों द्वारा झूठे तथ्यों के आधार पर न्यायालय में वाद दायर कर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया गया है, जो राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित प्रतीत होता है। पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 धार्मिक स्वतंत्रता और धार्मिक संस्थाओं को अपने मामलों के प्रबंधन का अधिकार देते हैं। उनका कहना था कि शंकराचार्य सरकार की नीतियों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं, इसलिए उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि शंकराचार्य का पद सनातन परंपरा में सर्वोच्च आध्यात्मिक पदों में माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनकी पृष्ठभूमि और परिस्थितियों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला मीडिया प्रभारी अमीर चंद आर्य, गिरिजा शंकर राय, अमित करौसिया, उमा पाठक, स्टेला मसीह, राजकुमार सेन, डा. पप्पू राम सहाय, हरिओम श्रीवास, राजकुमार फौजी, अशोक कंसौरिया, संकल्प अग्रवाल, मुमताज खान, मानव श्रीवास्तव, दिनेश कुमार वर्मा, एमसी वर्मा, सोहन तिवारी, सूरज प्रकाश राय, अशोक कौशल, शैलेष चतुर्वेदी, अजय तिवारी, सचिन मौर्य, मनीष अहिरवार, कालीचरण और विकास कुशवाहा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम की मौत:घर के बाहर खेलते मासूम को मारी टक्कर, बाइक सवार फरार
    Next Article
    गोरखपुर में होली की पूर्व संध्या पर कवि सम्मेलन:कई जिलों के कवि होंगे शामिल, स्थानीय प्रतिभाओं को भी मिलेगा मंच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment