Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में कूलर-फ्रीज और अलमारी में खोजे गए सपा नेता:जमीन कब्जा और मारपीट में FIR, रात भर छापेमारी हुई

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में जमीन कब्जा और मारपीट के आरोप में मंगलवार को सपा नेता जफर अमीन डक्कू, महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत 10 के खिलाफ एफआईआर लिखी गई थी। इस मामले में मंगलवार देर रात 12 से बुधवार की भोर में 4 बजे तक पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान घरों की तलाशी ले रही पुलिस कूलर, फ्रीज, अलमारी भी खुलवाकर सपा नेताओं को ढूंढने का प्रयास किया। रात करीब 1 बजे राजघाट और कोतवाली पुलिस टीम महानगर अक्ष्यक्ष को ढूंढते हुए इस्माइलपुर स्थित घर पहुंची। पुलिस टीम के साथ महिला पुलिस कर्मी भी थीं। करीब एक घंटे तक घर के हर कमरे और छत पर तलाशी चलती रही। लेकिन महानगर अध्यक्ष का कहीं पता नहीं चला। परिवार का आरोप है कि पुलिस टीम ने छत पर पानी की टंकी, अलमारी, फ्रीज और कूलर खुलवाकर भी तलाशी ली। छापेमारी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान पुलिस ने कई बार सपा महानगर अध्यक्ष के मोबाइल पर परिवार वालों से फोन भी करवाया। लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला। पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम कई गाड़ियों से रात करीब 2 बजे सपा नेता जफर अमीन डक्कू के घर भी पहुंची थी। छापेमारी के दौरान वह घर पर ही मिले। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि देर रात छापेमारी में पुलिस ने सपा नेता समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है। थाने लाकर उनसे पूछताछ की जा रही है। आजम खान के करीबी डक्कू दो बार लड़ चुके हैं चुनाव राजघाट थाना क्षेत्र के खोखर टोला में रहने वाली जफर अमीन डक्कू को गोरखपुर में सपा नेता आजम खान का खास माना जाता है। सपा सरकार में मंत्री रहते हुए कई बार आजम खान डक्कू के घर भी आ चुके हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से जफर अमीन डक्कू दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 1991 में शहरी सीट से विधानसभा चुनाव लड़े। दूसरी बार 2012 में सपा के टिकट पर गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़े थे। यहां से 41 हजार 864 वोट मिला था। 16 हजार 985 वोटों के अंतर से वो चुनाव हार गए थे। बीजेपी के कंडिडेट विजय बहादुर यादव ने जीत दर्ज की थी। अब जानिए पूरा मामला… राजघाट थाना क्षेत्र के खोखरटोला में डीह की जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे को लेकर मंगलवार को विवाद हो गया। आरोप है कि सपा नेता जफर अमीन डक्कू अपने समर्थकों और शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी के साथ मौके पर पहुंचे और जमीन पर लगे टीनशेड व पाइप हटाने लगे। महिलाओं के विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और नोकझोंक हो गई। मामले में खोखरटोला निवासी शहाना खातून की तहरीर पर देर रात राजघाट पुलिस ने सपा नेता जफर अमीन डक्कू, शहर सपा अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी समेत अन्य के खिलाफ जमीन पर कब्जे का प्रयास, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। महिला ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए शहाना खातून ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह खोखरटोला स्थित एक मकान पर करीब 70 वर्षों से काबिज हैं। उनका दावा है कि मकान डीह की आराजी संख्या 91 की जमीन पर बना है। तहरीर के मुताबिक, यह जमीन पूर्व जमींदार वल्लभदास की थी, जिन्होंने उनके पूर्वजों को रहने के लिए मकान बनाने के लिए दी थी। महिला का आरोप है कि वर्ष 2023 में सपा नेता जफर अमीन डक्कू ने उनके मकान के आधे हिस्से पर कब्जा कर लिया था। अब मंगलवार को डक्कू, शब्बीर कुरैशी और उनके समर्थक दोबारा मौके पर पहुंचे और बचे हुए हिस्से पर भी कब्जा करने का प्रयास करने लगे। महिला के मुताबिक, उसने इसका विरोध करते हुए जमीन को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद महिला को बचाया जा सका। शहाना ने तहरीर देकर अपनी जान को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लगाए दो सीसीटीवी कैमरे विवाद के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। राजघाट पुलिस ने विवादित स्थल पर दो सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए, जिससे जमीन पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी की जा सके और दोबारा किसी तरह के कब्जे या विवाद की स्थिति न बने। राजस्व विभाग को जमीन के अभिलेखों और दोनों पक्षों के दावों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि- महिला ने FIR कराई है। मामले की जांच की जा रही है। जमीन के वास्तविक स्वामित्व और स्थिति का निर्धारण राजस्व अभिलेखों और संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद होगा। पुलिस को मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंदर ने डोरी काटी, खेत विवाद में पिता-पुत्र घायल:सम्भल में दूसरे पक्ष ने की मारपीट, पुलिस ने कराया मेडिकल
    Next Article
    श्रावस्ती में नहर में कूदी महिला, कांस्टेबल ने जान बचाई:एसपी ने किया सम्मानित, 15 फीट गहरे पानी में कूदकर बचाई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment