Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लैंडिंग से जमीन से टकराई इंडिगो फ्लाइट:178 यात्री विमान में थे सवार, APU इनलेट के पास खरोंच मिली

    4 hours ago

    1

    0

    दिल्ली से गोरखपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट का पिछला हिस्सा एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट की लैंडिंग रोक दी गई और उसे दोबारा हवा में भेज दिया गया। थोड़ी देर बार ATC से क्लीयरेंस मिलने के बाद विमान की दोबारा लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट 6E 2381 में 178 यात्री सवार थे। घटना 19 अगस्त की है। फ्लाइट के उतरने के बाद नियमित जांच के दौरान मेंटेनेंस टीम को पिछले हिस्से में लगे ऑक्जिलरी पावर यूनिट (APU) के इनलेट के पास मामूली खरोंच के निशान मिले। इसके बाद फ्लाइट को तुरंत अस्थायी तौर पर उड़ान से हटा दिया गया। फ्लाइट की तकनीकी जांच और जरूरी मरम्मत की जा रही है। तकनीकी मंजूरी मिलने के बाद ही इसे दोबारा उड़ान में शामिल किया जाएगा। इंडिगो प्रवक्ता ने कहा कि गो-अराउंड का फैसला पूरी तरह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया था। एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों, क्रू और फ्लाइट की सुरक्षा कंपनी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दूसरे फ्लाइट के यात्रियों को करना पड़ा इंतजार गो-अराउंड का सीधा असर 19 अगस्त को गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली दूसरी फ्लाइट 6E 5013 पर पड़ा। फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट की देरी से रवाना हुई। इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इससे कई यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट्स और जरूरी काम भी प्रभावित हुए, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने तेजी दिखाते हुए वैकल्पिक विमान VT-IBC की व्यवस्था की। यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार के दौरान नाश्ते और भोजन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा, जिन यात्रियों को तत्काल यात्रा करनी थी, उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट विकल्प दिए गए। जबकि अन्य को नियमानुसार पूरा रिफंड भी उपलब्ध कराया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड से मिलने 1000KM दूर लुधियाना आया बॉयफ्रेंड:शादी का बोलकर भगा ले गया, पुलिस ने तरकीब लगाकर पकड़ा; परिवार बोला-बेटी का रेप किया
    Next Article
    प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने पिता को मार डाला:बस्ती में हंसिया से गर्दन और सीने पर किए वार; आपत्तिजनक हालत में दोनों को देख लिया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment