Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड से मिलने 1000KM दूर लुधियाना आया बॉयफ्रेंड:शादी का बोलकर भगा ले गया, पुलिस ने तरकीब लगाकर पकड़ा; परिवार बोला-बेटी का रेप किया

    6 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में रह रही 15 साल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से मिलने उसका बॉयफ्रेंड करीब 1000 किलोमीटर दूर से पहुंच गया। यहां उसने पहले नाबालिग को घर से बाहर बुलाया और फिर शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। परिवार को जब बेटी के गायब होने का पता चला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। करीब दो हफ्ते तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने पुलिस को आरोपी का मोबाइल नंबर दिया। पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो दोनों के फोकल प्वाइंट इलाके में होने का पता चला। परिवार वहां पहुंचा और नाबालिग को सड़क पर घूमते हुए पकड़ लिया। कुछ देर बाद आरोपी भी वहां पहुंचा, जिसे परिवार ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। परिवार को आशंका है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप किया है। पुलिस अब नाबालिग का मेडिकल टेस्ट करवाएगी, ताकि पता चल सके उसके साथ रेप हुआ या नहीं। नाबालिग की उम्र 15 साल बताई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ, बॉयफ्रेंड ने पकड़े जाने के बाद पुलिस को अपनी उम्र 15 साल बताई है। पुलिस आरोपी की उम्र का पता लगाने में जुटी है। यूपी से लुधियाना आकर गर्लफ्रेंड को भगाने की पूरी कहानी जानिए… 14 दिन साथ रही नाबालिग, परिवार ने रेप की आशंका जताई उधर, परिवार का कहना है कि नाबालिग करीब 14 दिन तक आरोपी के साथ रही। परिवार ने इस दौरान उसके साथ रेप की आशंका जताई है। नाबालिग ने अभी घटना के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस अब उसका मेडिकल करवाएगी। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर ही यह साफ हो पाएगा कि उसके साथ रेप हुआ है या नहीं। पुलिस बोली- लड़की का कराएंगे मेडिकल जांच अधिकारी राज गोपाल के अनुसार, आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल अपहरण और नाबालिग को कैद में रखने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। यदि मेडिकल और जांच में रेप की पुष्टि होती है तो एफआईआर में संबंधित धाराएं जोड़ी जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में एमए छात्र रौनक मिश्रा पर कार्रवाई:निलंबन के साथ कैंपस प्रवेश पर भी रोक, स्थायी समिति की बैठक में फैसला
    Next Article
    गोरखपुर में लैंडिंग से जमीन से टकराई इंडिगो फ्लाइट:178 यात्री विमान में थे सवार, APU इनलेट के पास खरोंच मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment