Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में लखनऊ ने जीती लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी:इंडियन एयरफोर्स को 16 रन से हराया, विनीत धनखड़ बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित 11वीं ऑल इंडिया टी-20 लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब लखनऊ की टीम ने इंडियन एयरफोर्स को 16 रन से हराकर अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। पहली इनिंग में लखनऊ ने बनाए 144 रन फाइनल मुकाबले में इंडियन एयरफोर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। लखनऊ ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। प्रियांशु पांडेय ने 54 गेंद पर 70 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। आतिफ ने 16 और हिमांशु अस्नोरा ने 13 रन का योगदान दिया। इंडियन एयरफोर्स की ओर से राजबहादुर पाल और विनीत धनखड़ ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि अर्जुन ने दो और अभिषेक तिवारी ने एक विकेट हासिल किया। दूसरे इनिंग में 128 रन पर सिमटी इंडियन एयरफोर्स 145 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंडियन एयरफोर्स की टीम 20 ओवर में 128 रन पर ऑलआउट हो गई। अर्जुन ने 36, विकास ने 31, रजत पालीवाल ने 23 और राजबहादुर पाल ने 24 रन बनाए। लखनऊ की ओर से हसन अख्तर और आतिफ साजिद ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रोहित और आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट हासिल किए। हसन अख्तर को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हसन अख्तर को अमरीश चंद्रा ने दिया। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार प्रियांशु पांडेय को एसएस दास ने प्रदान किया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार एयरफोर्स के अर्जुन को संजयन त्रिपाठी ने दिया, जबकि सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार लखनऊ के आतिफ को डॉक्टर भारत ने प्रदान किया। मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार विनीत धनखड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय ने दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी व 3 लाख रुपये सलभ श्रीवास्तव ने प्रदान किए, जबकि उपविजेता टीम को 2 लाख रुपये व ट्रॉफी अतुल सर्राफ ने दी। फाइनल मैच का उद्घाटन कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। समापन समारोह में केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और सचिव डॉक्टर त्रिलोक रंजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उत्कर्ष सिन्हा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, पदाधिकारी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में लोडर ने बाइक को मारी टक्कर:युवक की मौत, पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों की पुलिस से तीखी बहस
    Next Article
    बेटियां फाउंडेशन ने मेरठ में होली मिलन समारोह आयोजित किया:इस्कॉन के प्रभु जी ने प्रवचन दिए, फूलों की होली खेली गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment