Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटियां फाउंडेशन ने मेरठ में होली मिलन समारोह आयोजित किया:इस्कॉन के प्रभु जी ने प्रवचन दिए, फूलों की होली खेली गई

    3 hours ago

    1

    0

    डॉ. ज्योत्सना जैन द्वारा स्थापित 'बेटियां फाउंडेशन' ने रविवार को मेरठ के मेट्रो प्लाजा स्थित मारवाड़ी भोज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में दिल्ली से आए इस्कॉन मंदिर के प्रभु जी ने अपने प्रवचनों से उपस्थित प्रबुद्ध वर्ग और भक्तगण को संबोधित किया। सभी ने 'हरे कृष्णा हरे रामा' संकीर्तन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान, फाउंडेशन की सभी सदस्याओं ने कान्हा जी और अन्य सखियों के साथ फूलों की होली खेली। यह आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में 'बेटियां फाउंडेशन' की मेरठ टीम की सदस्याओं प्रीती श्रीवास्तव, सीमा रानी, सुनीता अग्रवाल, मीना आनंद, पूनम अग्रवाल, सुषमा गुप्ता, नीलम जिंदल, प्रियंका गुप्ता, कमलेश श्रीवास्तव और लक्ष्मी कंसल सहित अन्य सभी का सहयोग रहा। मेरठ टीम की सभी सदस्याएं केसरिया रंग की साड़ी पहनकर एकजुटता का प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में लखनऊ ने जीती लक्ष्य चैम्पियंस ट्रॉफी:इंडियन एयरफोर्स को 16 रन से हराया, विनीत धनखड़ बने मैन ऑफ द टूर्नामेंट
    Next Article
    अंतरराज्यीय चेन लुटेरे कानपुर में गिरफ्तार:17 मुकदमों में वांछित, लूटी चेन बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment