Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मेहरबान हुआ मानसून:रातभर की बारिश से बदला मौसम, अगले एक हफ्ते तक रोज बारिश के आसार

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में कई दिनों से उमस भरी गर्मी और चिपचिपे मौसम से परेशान गोरखपुर के लोगों को आखिरकार बड़ी राहत मिल गई है। रविवार देर रात गरज-चमक के साथ हुई झमाझम बारिश ने मौसम का पूरा मिजाज बदल दिया। सोमवार सुबह शहर की शुरुआत ठंडी हवाओं और बादलों से ढके आसमान के साथ हुई। सुबह से ही 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने तापमान में गिरावट ला दी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। सुबह पार्कों, सड़कों और बाजारों में भी मौसम का असर साफ दिखाई दिया और लंबे समय बाद लोगों ने बिना उमस के सुहाने मौसम का आनंद लिया। पूरे दिन बादल, शाम तक फिर बारिश के संकेत मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। पूरे दिन आसमान में बादलों का डेरा रहेगा, जबकि शाम से लेकर देर रात तक शहर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ घंटों तक मौसम का यही बदला हुआ मिजाज बना रहेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी वाली हवाएं आने के कारण गोरखपुर समेत आसपास के जिलों में अगले सात से आठ दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। कभी तेज धूप और उमस महसूस होगी तो कुछ ही देर बाद बादल घिरेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो सकती है। यानी पूरे सप्ताह मानसूनी गतिविधियां बनी रहेंगी। तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचने के आसार मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 14 जुलाई सप्ताह का सबसे ठंडा और सुहावना दिन हो सकता है। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बारिश के चलते लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा के 4 PCS अधिकारियों का तबादला:तीन SDM और सहायक नगर आयुक्त शामिल, नए अधिकारी भी मिले
    Next Article
    दूल्हा नहीं आया, पड़ोसी के साथ मंडप में बैठी दुल्हन:फिंगरप्रिंट मिसमैच से पकड़ी गई, पिता ने बेटे को पीटा, 2027 में होना था निकाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment