Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में मौसम पूरी तरह हुआ साफ:चढ़ने लगा पारा, दिन में लग रही गर्मी, शाम को हल्की ठंडी का एहसास

    9 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार की सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा। सड़कों पर कोहरे का बिल्कुल कम रहा और सुबह-सुबह धूप निकलते ही हल्की गर्माहट महसूस होने लगी। फरवरी के आखिरी दिनों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। करीब तीन महीने बाद न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे ठंड अब लगभग खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जानिए कैसा रहेगा मौसम मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ बना रहेगा। साफ आसमान की वजह से दिन और रात दोनों के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। आमतौर पर फरवरी में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और मौजूदा रुझान को देखते हुए इस बार भी पारा इसी के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि 28 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान बताया गया है। मतलब साफ है कि महीने के अंत तक मौसम शुष्क और साफ बना रहने की संभावना है। दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंड मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य और स्थिर रहेगा। दिन का तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस होगी। वहीं रात का तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, इसलिए सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रह सकती है। आसमान ज्यादातर साफ रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हल्की उत्तर-पश्चिमी हवा चलने से मौसम सुहावना रहेगा। कुछ इलाकों में सुबह हल्की धुंध या मिस्ट देखने को मिल सकती है, लेकिन घना कोहरा पड़ने की संभावना नहीं है। इस साल लंबी चलेगी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार इस साल प्रदेश में गर्मी का असर सामान्य से कुछ ज्यादा समय तक रह सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि अप्रैल और मई की गर्मी लंबी चल सकती है। अभी से सुबह जल्दी धूप निकलने और हवा की रफ्तार धीमी रहने के कारण दिन में गर्मी का अहसास होने लगा है, जबकि सुबह और शाम हल्की ठंड अभी भी महसूस हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पुलिस ने लुटेरे को दौड़ाकर मारी गोली:साथी समेत दबोचा गया, 2 दिन पहले महिला से लूटी थी चेन
    Next Article
    उन्नाव में खनन विभाग की कार्रवाई, 14 ट्रकों का चालान:अवैध परिवहन पर 8.32 लाख रुपए का राजस्व वसूला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment