Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में खनन विभाग की कार्रवाई, 14 ट्रकों का चालान:अवैध परिवहन पर 8.32 लाख रुपए का राजस्व वसूला

    9 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में अवैध खनन और खनिज के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रवर्तन अभियान के तहत खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में जांच कर 14 खनिज वाहनों का चालान किया। इस कार्रवाई से विभाग को लगभग 8 लाख 32 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। खनिज विभाग ने यह विशेष अभियान तहसील सदर, हसनगंज, पुरवा और सोहरामऊ क्षेत्रों में चलाया। इस दौरान टीम ने खनिज लदे वाहनों के दस्तावेजों, परिवहन प्रपत्रों और वैध परमिट की सघन जांच की। जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद कुल 14 ट्रकों का चालान किया गया। खनन निरीक्षक प्रांजुल सिंह ने बताया कि इन चालानों से विभाग को लगभग 8.32 लाख रुपये का राजस्व मिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और बिना वैध कागजात के खनिज परिवहन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जनपद में अवैध खनन और ओवरलोडिंग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के मद्देनजर प्रवर्तन अभियान को तेज किया गया है। विभाग की टीम प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रख रही है। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की सहायता भी ली जा रही है। खनन निरीक्षक ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी औचक जांच की जाएगी। उन्होंने वाहन संचालकों और खनन से जुड़े कारोबारियों को चेतावनी दी कि वे वैध परमिट और नियमों का पालन सुनिश्चित करें, अन्यथा कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में मौसम पूरी तरह हुआ साफ:चढ़ने लगा पारा, दिन में लग रही गर्मी, शाम को हल्की ठंडी का एहसास
    Next Article
    कोडीन सिरप मामले में अंकित, सादाब की कोर्ट में पेशी:जौनपुर SIT गाजियाबाद, वाराणसी कमिश्नरेट के संपर्क में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment