Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में सपा की नई टीम के लिए दौड़ तेज:संगठन में पद पाने के लिए दावेदार लगा रहे हाईकमान का चक्कर

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर समाजवादी पार्टी की जिला एवं महानगर की इकाई शिक्षक एमएलसी चुनाव के पहले ही भंग की जा चुकी है। चुनाव और दीपावली का पर्व भी बीत चुका है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि कभी भी जिला व महानगर अध्यक्ष के नामों की घोषणा की जा सकती है। संभावित दावेदार अपनी जगह पक्की करने के लिए दौड़ तेज कर चुके हैं और हाईकमान का चक्कर लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि जिले में एक बार फिर यादव नेता को तरजीह मिल सकती है। सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम तथा महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर जिलाध्यक्ष की पत्रकारवार्ता के दौरान वहां मौजूद सपा नेता अंशुमान सिंह के पुत्र ने पूर्व जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी पर हाथ चला दिया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। कुछ देर में ही अंशुमान सिंह को पार्टी से निकाल दिया गया। इस मामले में भाजपा राजनीतिक लाभ लेने की तैयारी में थी लेकिन और कड़ा संदेश देने के लिए सपा प्रमुख ने गोरखपुर की जिला एवं महानगर इकाइयों सहित सारे फ्रंटल सगठनों को भी भंग कर दिया। शिक्षक एमएलसी का चुनाव नजदीक था, इसलिए तदर्थ रूप से जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को काम करने का मौका दिया गया है। दीपावली बाद होनी थी घोषणा कमेटियां भंग होने बाद यहां के नेताओं ने दौड़ लगानी शुरू कर दी। लेकिन सभी से यह कह दिया गया था कि दीपावली के बाद ही घोषणा की जाएगी। दीपावली बीतते ही नेता लखनऊ की दौड़ लगाना शुरू कर चुके हैं। सभी यह मानकर चल रहे हैं कि अब कभी भी घोषणा हो सकती है। यादव नेता को मिल सकती है जिम्मेदारी माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार जिले में यादव नेता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। सबसे अधिक बार इसी समाज के नेता जिलाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। ब्राह्मणों को साधने में जुटी सपा, महानगर अध्यक्ष पद पर किसी ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है। कई ब्राह्मण नेता इस प्रयास में लगे हैं। इसके साथ ही मुस्लिम नेता भी किसी मुस्लिम को महानगर अध्यक्ष का पद मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में धान के खेत में मिला युवक का शव:दिव्यांग भाई ने साले पर हत्या का आरोप लगाया; पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
    Next Article
    मुरादाबाद में टिकट दावेदार ने BJP मंडलाध्यक्षों को बांटीं बाइकें:कहा-विधायक बना तो सप्ताहभर में स्कार्पियो भी दूंगा; यही मंडल अध्यक्ष करेंगे टिकट की सिफारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment