Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेता की कार तोड़ी, कार्रवाई न होने पर नाराज:कोतवाली पहुंचीं, आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    शामली में कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष डॉ. नसरीन खान की कार में तोड़फोड़ के मामले में दो सप्ताह बीतने के बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। इस बीच उनके बेटों के साथ मारपीट की दूसरी घटना सामने आने के बाद उन्होंने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। कोतवाली पहुंचकर जताई नाराजगी शुक्रवार को डॉ. नसरीन खान शहर कोतवाली पहुंचीं और पुलिस कार्रवाई में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उनका आरोप है कि पहली घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई गई थी, जिसमें आरोपी स्पष्ट दिखाई दे रहे थे, फिर भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई। 14 जुलाई को कार में की गई थी तोड़फोड़ डॉ. नसरीन खान के अनुसार, 14 जुलाई की रात उन्होंने अपनी कार रोज की तरह घर के बाहर खड़ी की थी। तड़के करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवक आए और ईंट मारकर कार का पिछला शीशा तोड़ दिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। अब बेटों से मारपीट का आरोप डॉ. नसरीन खान ने बताया कि पहली घटना के बाद कांधला स्थित उनके आवास के बाहर उनके बेटों के साथ भी मारपीट की गई। उनका कहना है कि लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस बोली- जांच जारी है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैमरामैन से शादी करने वाली एक बहन नाबालिग:बाल कल्याण समिति ने 3 दिन में मांगी रिपोर्ट, रील वाले पति से तीन बहनों ने की थी शादी
    Next Article
    गोरखपुर में सपा नेता 16 घंटे से हाउस अरेस्ट:महानगर उपाध्यक्ष रौनक श्रीवास्तव बोले- आवाज दबाई जा रही, लोकतंत्र का हुआ अपमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment