Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में वेडिंग डेकोरेटर का शव फंदे से लटका मिला:गजपुर में सूदखोरों के दबाव में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मंगलवार सुबह करीब 4 बजे शव फंदे से लटका पाया। मृतक की पहचान सन्नी सैनी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उसने सूदखोरों और समूह से लिए गए कर्ज के दबाव के कारण यह कदम उठाया। सन्नी सैनी शादी समारोहों में जयमाल डेकोरेशन का काम करता था। उसके पिता नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते थे। परिवार का खर्च चलाने के लिए सन्नी ने सूदखोरों और विभिन्न समूहों से पैसे उधार लिए थे। हालांकि, कर्जदाता लगातार उस पर पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। जानकारी के अनुसार उस पर करीब 4 लाख का कर्ज था। इस घटना से सन्नी के परिवार में मातम छा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है, लेकिन वे जल्द ही सूदखोरों और संबंधित समूह के सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। सन्नी की आत्महत्या से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे सूदखोरों और समूह के सदस्यों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई और युवक ऐसी घटना का शिकार न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से हुआ था विवाद, 6 बच्चों का था पिता
    Next Article
    जौनपुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment