Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से हुआ था विवाद, 6 बच्चों का था पिता

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक मजदूर ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान ग्राम रहोड़ा पुरवा (आईआईएम रोड) निवासी गौतम रावत (45) के रूप में हुई। उसका शव मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकता मिला। रात में हुआ था पत्नी से विवाद परिजनों के मुताबिक, गौतम रावत मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके 6 बच्चे हैं। सोमवार रात उसका पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। मृतक के तीन भाई हैं। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम न कराने के लिए लिखित में प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में ‘लाइव कुकिंग’ का तड़का:खास मेहमान, खास इंतजाम; कैसा होता है इसका एक्सपीरियंस?
    Next Article
    गोरखपुर में वेडिंग डेकोरेटर का शव फंदे से लटका मिला:गजपुर में सूदखोरों के दबाव में की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment