Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर मुठभेड़ में पकड़े गए चाचा-भतीजा:एक के पैर में लगी गोली, आवारा पशुओं को काटकर बेचते थे बीफ

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के मालहनपार रोड चीनी मिल के पास शनिवार भोर में 4:30 बजे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दो बाइक से चार वांछित बदमाश पुलिस को देखकर तमंचे से फायरिंग करने लगे। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक बाइक पर सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। जबकि बाइक चला रहा दूसरा बदमाश वहीं गिरकर चोटिल हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश भाग निकले। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए दोनों बदमाश चाचा-भतिजा हैं। जिनकी पहचान सिकरीगंज थाना के इमलीडीहखुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू और उसका चाचा नूरूल हसन के रूप में हुई। अब्दुल रहमान के दाहिने पैर में गोली लगी है। गोला में शुक्रवार सुबह निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत विक्षत अवशेष मिले थे। इसके बाद ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए गोला-कौड़ीराम मार्ग पर हंगामा किया था। सीडीआर की मदद से पुलिस बदमाशों की पहचान कर तलाश में लगी थी। पकड़े गए दोनों बदमाश एक कसाई की मदद से आवारा गोवंश का काटकर उनका बीफ बेचने का काम करते हैं। अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। अब जानिए पूरा मामला गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने पर हंगामा हुआ था गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव में शुक्रवार सुबह करीब छह बजे धन निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत-विक्षत अवशेष मिले। पुलिस ने अवशेषों को एकत्र कराकर जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दफना दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोला-कौड़ीराम मार्ग पर हंगामा करते हुए चिलवां पुल के पास जाम लगा दिया। मौके से धारदार हथियार, दो लाठी, तीन जोड़ी चप्पल और खून लगा कपड़ा समेत कुछ सामान मिला है। पुलिस ने सामान कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, एक गोवंश वहां मृत अवस्था में पड़ा था जिसका गला काटा गया था। वहीं, एक के अवशेष पड़े हुए थे। हालांकि, ग्रामीणों का कहना है कि वहां पर और भी गोवंशीय पशुओं काे काटा गया था। एक घंटे तक चला हंगामा घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डालियां रखकर गोला-कौड़ीराम मार्ग जाम कर दिया। दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। स्थिति को देखते हुए बांसगांव और गगहा थाने की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और घटना की जांच की मांग कर रहे थे। करीब एक घंटे तक पुलिस और ग्रामीणों के बीच बातचीत हुई। कोतवाल चंद्रप्रकाश पांडेय ने 36 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हुआ। भाजपा नेता रतनप्रकाश दुबे, अवनीश कुमार, नवल किशोर दुबे, देवेश पांडेय, केशभान यादव और अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने पुलिस को संयुक्त तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पहले भी सामने आ चुका है मामला गोला क्षेत्र के खदरा गांव के चपलहवा बाग में 17 मार्च 2023 को भी गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। मौके से दो बछड़े जीवित बरामद हुए थे। मामले में गोवध निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस संबंध में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया मामले में शुक्रवार को ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीम लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षा के आवेदन शुरू:10 अक्टूबर से ऑनलाइन, जौनपुर-गाजीपुर के 604 कॉलेज शामिल
    Next Article
    शिवाजी इंटर कॉलेज विवाद में डिप्टी सीएम का दखल:छात्रों के धरने और कार्रवाई के बाद डिप्टी सीएम ने मांगी रिपोर्ट, समिति गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment