Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर मेयर बोले- कूड़ा-कपड़ा डालने से नाला हो रहा जाम:विजय चौक का हाल देखकर हैरान हुए, नगर आयुक्त ने टीम लगाई

    11 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में रविवार को हुई करीब चार घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। सड़कों पर पानी भरने के साथ ही कई जगह लोगों के घरों और दुकानों में भी पानी घुस गया, जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले जल निकासी व्यवस्था और नालों की सफाई को लेकर नगर निगम द्वारा किए गए दावों की भी इस बारिश ने पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई, जिसके चलते लोगों ने नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाए। इंटरनेट पर वायरल हुई वीडिओ जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए रविवार देर रात खुद गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव शहर की सड़कों पर उतरे। इस दौरान वह अपनी पैंट मोड़कर घुटनों तक भरे पानी में चलते हुए प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते दिखाई दिए। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जलभराव के कारणों की जानकारी ली और जहां पानी की निकासी बाधित थी, वहां तत्काल रुकावट दूर कर जल निकासी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर तंज कसा मेयर के निरीक्षण का यह वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक वर्ग ने जलभराव के बीच खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए मेयर की सराहना की, जबकि दूसरे वर्ग ने इसे नगर निगम की तैयारियों पर सवाल उठाने का मुद्दा बताते हुए शहर में हुए जलभराव को लेकर तंज कसा। अब दैनिक भास्कर से खास बातचीत को पढिए सोमवार को दैनिक भास्कर ने इस पूरे मामले को लेकर गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन से विशेष बातचीत की। जलनिकासी को लेकर क्या इंतजाम हैं? गोरखपुर के लिए जलनिकासी वर्षों से समस्या रही है। बस संतोष इस बात का है की पहले पानी निकलने में घंटों लग जाता था, अब 1 घंटे के अंदर रास्ता साफ हो जाता है। सोमवार को भी नगर निगम की पूरी टीम जगह जगह पर निरीक्षण करने के लिए निकली हुई थी इसमें बक्सीपुर थवईपुल, विजय चौराहा और धर्मशाला में इस स्थिती का जायजा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं यहां लगे हुए सभी पंपिंग सेट को चलाने के निर्देश दिए। जहाँ जहाँ समस्या थी उसको देखा गया है ब्लॉकेज को तत्काल हटाने के लिए सुपरवाइजर को निर्देश भी दिया गया है। इसके साथ साथ यहाँ के दुकानदारों से अपील की गई है कि दुकान से निकलने वाले कूड़े को नाले में न डाले क्योंकि उनके सहयोग के बिना ये संभव नहीं है। रविवार को हुई बारिश से जलभराव की स्थिती जरूर पैदा हुई थी, लेकिन घंटे भर में पंप चलाने के बाद स्थिती फिर से सामान्य हो गई। पैंट फोल्ड कनर पर बोले देखिए उस समय माहौल ऐसा था कि उस पर ध्यान नहीं गया और स्थिती को देखने के लिए मैं निकाल पड़ा। कुछ जगहों से पानी रिसता हुआ दिख रहा था। पानी ओवेरफ़्लो होकर के सड़क पर आ रहा था। रात को वो प्वाइंट निश्चित किए गए और आज दोबारा से मेरे साथ नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, मुख्य अभियंता समेत नगर निगम की टीम मौजूद हैं। ताकि आने वाले दिनों में ये समस्या दोबारा न खड़ा हो पाए। हमेशा पानी लगता है, क्या हमे पहले इंतजाम नहीं करने चाहिए? देखिए अभी 15 दिन पहले सभी बड़े नालों की सफाई कराई गई है। अभी आज दुबारा खोला गया तो पूरा जाम मिला। हम लोगों से अपील है की नालों के भीतर कूड़ा करकट ना डालें। ताकी ऐसी स्थिती ना उत्पन्न ना हो। क्या नियमित जांच या सफाई होती तो हालत सामान्य होते? जी बिल्कुल स्थिती और बेहतर होती। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि प्रोड्यूस के किनारे नालियों की साफ सफाई व्यवस्था रेगुलर बेसिस पे कराई जाए ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या की समस्या न पैदा हो। नगर आयुक्त अजय जैन ने कहा- जब भास्कर के रिपोर्टर ने नगर आयुक्त अजय जैन से जलभराव पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि गोरखपुर के कुछ क्षेत्रों में ही जलभराव की स्थिती हुई थी। जो कि तय सीमा के भीतर को खाली भी हो गया। कल की स्थिती को देखते हुए आज हमलोग पूरे दिन पर निरीक्षण किये। जहाँ भी जरूरत लगी वहाँ पे एक्स्ट्रा पंप लगाने के निर्देश भी दिए हैं। इसके साथ साथ रेगुलर सफाई पर भी ज़ोर दिया गया है। आप शहर में नए आयें हैं, पहली बारिश का मौसम है; कितना चुनौती मानते हैं इसको? देखिए यहां की रंगरचना इसी तरह की है। यहां पर कुछ इलाके में पानी लगेगा ही। लेकिन हमलोग जितना भी निर्माणाधीन नाले हैं उसको पिछले एक महीने में पूरा कराया गया। या तो उसको अस्थायी रूप से पूरा करवाया गया। सालों से जो भी सिल्ट साफ नहीं हो पाये थे उसको साफ करवाया जा रहा है। नाले के ऊपर अतिक्रमण को भी हटाया जा रहा है। पहले सूचना दी जा रही है इसके बाद भी अतिक्रमण करने पर लोगों का चालान भी किया जा रहा है। भविष्य में नाले के ऊपर अतिक्रमण न हो इसके लिए हम लोग रोड मैप भी तैयार कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHUPG कोर्स में दाखिले के लिए चलेगा दो स्पॉट राउंड:150 कोर्स के लिए 8400 सीट,30 जुलाई से शुरू होगा क्लास
    Next Article
    बहराइच में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल:8 निरीक्षक और 5 उपनिरीक्षकों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment