Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHUPG कोर्स में दाखिले के लिए चलेगा दो स्पॉट राउंड:150 कोर्स के लिए 8400 सीट,30 जुलाई से शुरू होगा क्लास

    4 hours ago

    1

    0

    बीएचयू में पीजी पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। स्पॉट रजिस्ट्रेशन में अभ्यर्थियों की संख्या देखते हुए बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने दो स्पॉट राउंड चलाने का निर्णय लिया है। आज पीजी स्पॉट रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन होगा। इसके बाद 16 जुलाई से स्पॉट राउंड में सीट आवंटन और सीट लॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। 150 कोर्स पर 8400 सीट उपलब्ध बीएचयू के 150 से ज्यादा पीजी पाठ्यक्रमों में इस वर्ष प्रवेश के लिए कुल 8400 सीटें निर्धारित थीं। सीट आवंटन के चार सामान्य राउंड में लगभग छह हजार सीटें भरी जा चुकी हैं। अब कुल 2400 सीटें बची हैं, जिनमें विभिन्न कोटे, विदेशी छात्र, बीएचयू कर्मचारी परिवार कोटा सहित अन्य सुपरन्यूमरेरी सीटें शामिल हैं। स्पॉट राउंड में बीएचयू समर्थ पर अब तक हुए रजिस्ट्रेशन के आधार पर दो स्पॉट सीट आवंटन राउंड चलाने का निर्णय लिया गया है। पहले स्पॉट राउंड सीट आवंटन की शुरुआत 16 जुलाई को होगी। जबकि दूसरा स्पॉट राउंड 20 जुलाई तक आयोजित होगा। 30 जुलाई से शुरू होगी क्लास तय कार्यक्रम के अनुसार छात्रों को 22 जुलाई से उनके स्टूडेंट पोर्टल पर कॉल लेटर इश्यू कर दिए जाएंगे। 27 जुलाई को पहले सीट आवंटन राउंड और जीडीपीआई राउंड के अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग और कॉलेजों में रिपोर्टिंग करनी होगी। 28 जुलाई को दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड और सभी स्पॉट राउंड के अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद 30 जुलाई से विश्वविद्यालय में पीजी की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। पोर्टल की धीमी गति बनी परेशानी का सबब बीएचयू में यूजी प्रवेश के लिए जारी पंजीकरण में पोर्टल की धीमी गति ब्रेक लगा रही है। दरअसल, सर्वर पर लोड के अलावा समर्थ पोर्टल पर एनटीए से डेटा लेने की प्रक्रिया काफी सुस्त है। ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी भी ठहर कर पंजीकरण प्रक्रिया तेज होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हालांकि छात्रों के पास सभी यूजी प्रवेश पंजीकरण के लिए 25 जुलाई तक का समय है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में RPF के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन:डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट की पिटाई पर भड़के, स्टेशन मास्टर के परिवार की महिलाओं ने नारेबाजी की
    Next Article
    गोरखपुर मेयर बोले- कूड़ा-कपड़ा डालने से नाला हो रहा जाम:विजय चौक का हाल देखकर हैरान हुए, नगर आयुक्त ने टीम लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment