Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर रामगढ़ताल में प्रेमी जोड़े से मारपीट-VIDEO:कार में तोड़फोड़, मोबाइल भी छीन ले गए बाइक सवार 6 मनबढ़, सड़क पर हंगामा

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के रामगढताल रिंग रोड किनारे गुरुवार की देर रात प्रेमी जोड़े से 3 बाइक से आए मनबढ़ों ने मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। नोएडा के युवक और झारखंड की युवती कार से रामगढ़ताल किनारे घूम रहे थे। इस दौरान बाइक से आए मनबढ़ युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए उनकी कार में भी तौड़फोड़ कर दी। युवक और युवती शहर के एक होटल में काम करते हैं। घटना के समय राहगीरों ने उनकी मदद की और पुलिस के पास ले गए। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई पुलिस और सर्विलांस की मदद से शनिवार को एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने भी इसे संज्ञान लिया है। वहीं नोएडा के युवक और झारखंड की युवती की शादी होने वाली है, दोनों इस घटना से काफी डर गए हैं। जानिए पूरा मामला नोएडा का युवक और झारखंड की युवती शहर के एक होटल में नौकरी करते हैं। गुरुवार की रात करीब 11:20 बजे दोनों खाना खाने के बाद कार से नौका विहार और ताल रिंग रोड की तरफ घूमने निकले थे। आरोप है कि मोहद्दीपुर की तरफ आरकेबीके के पीछे ताल रिंग रोड पर बाइक सवार युवक की कार से टक्कर होने से बच गई। इसके बाद बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुला लिया। आरोप है कि तीन बाइकों पर सवार होकर पहुंचे करीब 6 युवकों ने कार को रोक लिया और युवती से अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर साथ मौजूद युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। आरोपियों ने युवक का मोबाइल छीन लिया और कार का शीशा भी तोड़ दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीमा विवाद में ढाई घंटे भटकते रहे पीड़ित घटना के बाद राहगीर पीड़ित युवक-युवती को लेकर कैंट थाने की एक चोकी पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल अपने क्षेत्र में नहीं होने की बात कहते हुए उन्हें दूसरी पर चौकी भेज दिया। इसके बाद पीड़ित कैंट थाने पहुंचे, जहां से उन्हें दोबारा मोहद्दीपुर चौकी भेजा गया। पीड़ित करीब रात साढ़े 11 बजे से दो बजे तक कार्रवाई के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाते रहे। बाद में एक पुलिस अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई और लूटे गए मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। पुलिस ने जांच के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। राहगीर नहीं पहुंचते तो बढ़ सकती थी घटना घटना के दौरान मौके पर मौजूद संजय पासवान ने वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। उनका कहना है कि राहगीरों ने बीच-बचाव कर युवक-युवती को बचाया, नहीं तो मामला और गंभीर हो सकता था। उन्होंने घटना से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराने की बात कही है। आरोपी बाइक सवारों ने दंपति से भी की थी अभद्रता नौका विहार क्षेत्र में उत्पात मचाने वाले बाइक सवार युवकों ने कपल से पहले एक अन्य दंपति के साथ भी अभद्रता की थी। दंपति ने घटना का वीडियो बना लिया था। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी वहां से भाग निकले थे। बाद में दंपति को नोएडा के युवक के साथ मारपीट और मोबाइल लूट की जानकारी हुई तो वे भी पीड़ितों के साथ चौकी और थाने पहुंचे थे। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। इस संबंध में सीओ कैंट आभा सिंह ने बताया कि गुरुवार रात बृहस्पतिवार रात में घटना की सूचना मिली थी, पता चला था कि कार से ठोकर लगने के बाद बाइक सवार युवकों ने कार सवार से मारपीट की थी। मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे पर नहीं चला सकेंगे बाइक:AI कैमरे हादसे पर देंगे अलर्ट, टोल 3 गुना ज्यादा; देश का पहला बैरियर फ्री हाईवे
    Next Article
    मंत्री राजभर बोले- अखिलेश यादव ने मुझे तलाक दिया:तभी तो उन पर गुस्सा आता है, सपा-कांग्रेस दोनों दगे कारतूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment