Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर से मुंबई जाने वालों को मिलेगी राहत:अब रेगुलर चलेगी दादर-गोरखपुर ट्रेन, किराया भी होगा कम

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर से मुंबई की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (01027/01028) को अब नियमित एक्सप्रेस का दर्जा दे दिया गया है। रेल मंत्रालय की मंजूरी के बाद यह ट्रेन नए नंबर 11047/11048 से चलाई जाएगी। स्पेशल कैटेगरी हटने से किराए में करीब 30 प्रतिशत तक कमी आएगी, जिससे यात्रियों का सफर पहले से सस्ता हो जाएगा। अब तक इस रूट पर यात्रियों को स्पेशल ट्रेन पर निर्भर रहना पड़ता था, जिससे किराया ज्यादा और संचालन अनिश्चित रहता था। ट्रेन के नियमित होने से गोरखपुर के यात्रियों को तय समय-सारिणी के अनुसार कन्फर्म और भरोसेमंद सेवा मिलेगी। इससे खासकर नौकरी, पढ़ाई और इलाज के लिए मुंबई जाने वालों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस रूट के प्रमुख स्टेशनों को मिलेगा फायदा यह ट्रेन ललितपुर, खजुराहो, बांदा, प्रयागराज, वाराणसी और मऊ होते हुए गोरखपुर तक चलती है। ट्रेन के नियमित होने से पूरे रूट के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, लेकिन इसका सबसे बड़ा लाभ गोरखपुर और आसपास के इलाकों के यात्रियों को होगा। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इस ट्रेन को नियमित कराने के लिए रेल मंत्रालय स्तर पर लगातार प्रयास किए। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आधिकारिक पत्र जारी कर इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय ने इस फैसले को जनहित में बताया है। सप्ताह में चार दिन चलेगी ट्रेन, तैयारी शुरू स्वीकृति मिलने के बाद अब रेलवे ने ट्रेन को नए नंबर के साथ नियमित एक्सप्रेस के रूप में चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। यह ट्रेन पहले की तरह सप्ताह में चार दिन चलेगी, जिससे गोरखपुर के यात्रियों को पहले से तय शेड्यूल पर यात्रा की सुविधा मिलती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धनघटा विधायक बोले- स्टेडियम और सड़कें बनवाई:गणेश चौहान पुराने दिन याद कर भावुक हुए, बोले- भाजपा ने सफाईकर्मी को विधायक बनाया, पार्टी ही मेरी मां
    Next Article
    लखनऊ में सहारा की मालकिन खाली करा रहीं अपना शहर:ट्रकों से ले जा रहीं लग्जरी सामान, यहां नया विधानसभा भवन बनाने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment