Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर समेत 18 शहरों में अस्थायी लेबर अड्डे खुलेंगे:मजदूरों को मुफ्त बिस्तर और खाना मिलेगा, 60 बेड तक की व्यवस्था होगी

    9 hours ago

    1

    0

    कड़ाके की ठंड में अब काम की तलाश में दूसरे शहरों से आने वाले मजदूरों को खुले आसमान के नीचे रात नहीं गुजारनी पड़ेगी। योगी सरकार 1 दिसंबर से गोरखपुर समेत प्रदेश के 18 शहरों में अस्थायी लेबर अड्डे शुरू करने जा रही है। यहां निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों को मुफ्त बिस्तर, तकिया, चादर और कंबल दिए जाएंगे। रात का खाना भी निशुल्क मिलेगा। यह सुविधा 1 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक संचालित होगी। रेलवे स्टेशन और मजदूर मंडियों के पास बनेंगे केंद्र श्रम विभाग के निर्देश के मुताबिक, लेबर अड्डे ऐसी जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां मजदूरों की संख्या अधिक रहती है। इनमें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख मजदूर मंडियां, औद्योगिक क्षेत्र और बड़े निर्माण स्थल शामिल हैं। स्थानीय जरूरत के हिसाब से डीएम इनकी जगह और संख्या तय करेंगे। इन केंद्रों पर 30 या 60 बेड की व्यवस्था होगी। जरूरत पड़ने पर एक शहर में एक से अधिक केंद्र भी खोले जा सकेंगे। महिला और पुरुष मजदूरों के ठहरने के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए अस्थायी शेड बनाए जाएंगे या सरकारी और निजी भवन किराए पर लिए जाएंगे। बिना रजिस्ट्रेशन वाले मजदूरों को भी मिलेगा लाभ इस योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ लेने के लिए श्रम विभाग में पंजीकरण होना जरूरी नहीं है। जिन मजदूरों का रजिस्ट्रेशन नहीं है, वे भी कोई वैध पहचान पत्र दिखाकर यहां मुफ्त में रुक सकेंगे। इसमें राजमिस्त्री, बेलदार, बढ़ई, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, लोहार, टाइल्स कारीगर और भवन निर्माण से जुड़े दूसरे मजदूर शामिल होंगे। केंद्रों पर मजदूरों का तत्काल पंजीकरण करने और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने की व्यवस्था भी रहेगी। बिस्तर के साथ रात में मिलेगा गर्म खाना लेबर अड्डों पर मजदूरों को ठंड से बचाने के लिए गद्दा, तकिया, चादर और कंबल दिए जाएंगे। इसके अलावा 24 घंटे साफ पीने का पानी, शौचालय और स्नानघर की सुविधा रहेगी। जरूरत के अनुसार सुरक्षित हीटर की व्यवस्था भी की जा सकेगी। यहां रुकने वाले मजदूरों को रात में ताजा और गर्म खाना भी मुफ्त दिया जाएगा। भोजन की व्यवस्था सामुदायिक रसोई, स्वयं सहायता समूहों या अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से होगी। इसके लिए प्रति मजदूर अधिकतम 70 रुपए खर्च तय किया गया है। हर जिले को 10 लाख रुपए का बजट जारी योजना के संचालन के लिए सरकार ने गोरखपुर समेत सभी 18 चयनित जिलों को अग्रिम तौर पर 10-10 लाख रुपए दिए हैं। यह रकम उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के उपकर कोष से जारी की गई है। दो महीने तक 30 बेड वाले केंद्र के संचालन पर 5.92 लाख रुपए खर्च निर्धारित किया गया है। इसमें 5 लाख रुपए केंद्र की व्यवस्था और 92 हजार रुपए भोजन के लिए हैं। वहीं, 60 बेड वाले केंद्र के लिए 8.32 लाख रुपए का बजट तय किया गया है। इसमें 6.50 लाख रुपए व्यवस्था और 1.82 लाख रुपए भोजन पर खर्च होंगे। डीएम की निगरानी में होगा संचालन लेबर अड्डों पर मिलने वाली सुविधाओं में लापरवाही रोकने के लिए निगरानी की व्यवस्था भी की गई है। डीएम की ओर से नामित अधिकारी और श्रम विभाग के अधिकारी समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मजदूरों की संख्या और भोजन वितरण का रिकॉर्ड रखा जाएगा। इसके लिए रोजाना उपस्थिति रजिस्टर बनाया जाएगा और जियो टैग फोटो से भी जांच होगी। केंद्र के बाहर योजना का नाम, बेड की संख्या, उपलब्ध सुविधाएं और केयरटेकर व नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर लिखा जाएगा, ताकि जरूरतमंद मजदूर आसानी से संपर्क कर सकें। इन 18 शहरों में शुरू होगी योजना गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर में ये अस्थायी लेबर अड्डे खोले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन बिल का बसपा प्रमुख मायावती का समर्थन:बोलीं-महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं को मिले अलग कोटा
    Next Article
    5 साल का बेटा लापता, लिव-इन पार्टनर बोला-मैंने मार डाला:गोरखपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, CCTV खंगाले; नदी में शव तलाश रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment