Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिसीमन बिल का बसपा प्रमुख मायावती का समर्थन:बोलीं-महिला आरक्षण में SC-ST महिलाओं को मिले अलग कोटा

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। हालांकि, उन्होंने मांग की है कि इस आरक्षण में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए अलग से कोटा तय किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा होने से सदियों से शोषित और उपेक्षित महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का उचित अवसर मिलेगा। मायावती ने कहा कि बसपा शुरू से ही महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और राजनीति में उनकी भागीदारी बढ़ाने की पक्षधर रही है। पार्टी लगातार लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने की मांग करती रही है। इसलिए केंद्र सरकार के ताजा फैसले का स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि यह फैसला और बेहतर होता, अगर इसमें SC-ST समाज की महिलाओं के लिए अलग आरक्षण की व्यवस्था भी की जाती। इससे उन्हें संकीर्ण जातिवादी सोच, धनबल और बाहुबल से प्रभावित चुनावी राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मौका मिलता। मायावती ने केंद्र सरकार से इस मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की अपील की। परिसीमन में राजनीतिक स्वार्थ साधने का लगाया आरोप मायावती ने लोकसभा और सभी राज्यों की विधानसभाओं में मौजूदा सीटों की संख्या में 50% वृद्धि से जुड़े तीन विधेयकों और परिसीमन की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सीटों की सीमा तय करने में गड़बड़ी कर राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ साधने के आरोप नए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की सत्ता में रहने वाली पार्टियां अक्सर देश और जनहित के बजाय अपने राजनीतिक हितों को ज्यादा महत्व देती हैं। यह किसी से छिपा नहीं है। अच्छे लोगों को चुनने की अपील बसपा प्रमुख ने कहा कि देश के लोगों को धर्म, जाति और क्षेत्रीयता से ऊपर उठकर अच्छे लोगों को चुनने का संकल्प लेना चाहिए। जनता को लुभावने वादों, दावों और घोषणाओं के झांसे में नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा और सम्मान की असली गारंटी यही है कि जनता अच्छे लोगों को चुने। बसपा इसके लिए हमेशा तत्पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर स्टेशन पर लावारिस मिले 3 बैग:अंदर मिली शराब की 28 बोतलें; बैग छोड़कर भागे तस्कर
    Next Article
    गोरखपुर समेत 18 शहरों में अस्थायी लेबर अड्डे खुलेंगे:मजदूरों को मुफ्त बिस्तर और खाना मिलेगा, 60 बेड तक की व्यवस्था होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment