Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर-सोनौली मार्ग की धीमी प्रगति पर कमिश्नर नाराज:अधिकारियों को फटकारा; विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

    2 hours ago

    1

    0

    कमिश्नर अनिल ढींगरा ने मंगलवार को आयुक्त सभागार में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिले में चल रही 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। कमिश्नर ने कहा कि कम को जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। कमिश्नर ने कहा कि नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्स लेन ओवरब्रिज का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि काम तेजी से चल रहा है। जल्द इसे पूरा कर लिया जाएगा। चारफाटक-असुरन फोरलेन का काम करा रही कार्यदायी संस्था ने कहा कि यह काम अप्रैल में पूरा कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि एचएन सिंह चौराहा से हड़हवा फाटक-गोरखनाथ मंदिर मार्ग का काम अप्रैल के अंत तक पूरा कर लें। कमिश्नर ने गोरखपुर से पिपराइच एवं मानीराम से बालापार टिकरिया मर्ग की समीक्षा करते हुए एसडीएम को निर्देश दिया कि बची हुई रजिस्ट्री को एक सप्ताह में पूरा किया जाए। इसके साथ ही काम में तेजी लायी जाए। हार्बर्ट-बांध फोरलेन मार्ग को तय समय सीमा में पूरा करने का निर्देश कमिश्नर ने दिया। कार्यदायी संस्था की ओर से बताया गया कि विरासत गलियारा का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। माधोपुर से सोनौली मार्ग तक फोरलेन चौड़ीकरण का काम प्रगति पर है। झुंगिया-फर्टिलाइजर मार्ग की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था ने रजिस्ट्री की स्थिति बताई। जिसके बाद कमिश्नर ने एसडीएम को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में रजिस्ट्री पूरी कर ली जाए। सेतु निगम की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कार्यदायी संस्था ने बताया कि कार्य प्रगति पर है कार्यों को समय से पूर्ण कर लिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि निर्माण कार्यों में यदि कोई अवरोध आ रहा हो तो संबंात विभाग से समन्वय स्थापित कर तत्काल उसका निस्तारण करवाया जाए। बैठक में डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, यूपी राजकीय निर्माण निगम, बिजली निगम, वन निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की मौत पर नोवा हॉस्पिटल की ओटी सील:महराजगंज में स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई, इलाज में लापरवाही का आरोप
    Next Article
    कांवड़ पथ पर वारदात की साजिश नाकाम:तीन आरोपी अवैध हथियारों और बदली नंबर प्लेट वाली कार सहित गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment