Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर इन्फ्लुएंसर ने लगाई फांसी:एक दिन पहले UP से आया उत्तराखंड; गेस्ट हाउस में मिला 10 लाख फॉलोअर्स वाले का शव

    22 hours ago

    1

    0

    उत्तराखंड के हरिद्वार में यूपी के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आतिफ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसने गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल कर कथित तौर पर फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से पहले उसका गर्लफ्रेंड के साथ विवाद हुआ था। इन्फ्लुएंसर एक दिन पहले रुड़की के गेस्ट हाउस में रुका था। गुरुवार सुबह करीब 5 बजे एक युवती ने उसे वीडियो कॉल की। इसी दौरान आतिफ ने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान देने की बात कही। युवती ने दूसरे फोन से उसके भाई को भी वीडियो कॉल पर घटना दिखाई। भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट परिजनों को भेजा, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और कमरे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। आतिफ के सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। तस्वीरें देखिए- 4 पॉइंट में पूरी खबर… 1. बुधवार रात करीब 11 बजे मुजफ्फरनगर से पिरान कलियर पहुंचा आतिफ- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के ग्राम निराना निवासी 32 वर्षीय आतिफ इंस्टाग्राम पर रील्स बनाता था और उसके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बताया जा रहा है कि आतिफ मुजफ्फरनगर में किराये का कमरा लेकर रहता था, जहां गर्लफ्रेंड के साथ किसी बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई। विवाद के बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ रुड़की के पिरान कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर ले लिया। 2. गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वीडियो कॉल पर लाइव सुसाइड का ड्रामा- गुरुवार सुबह करीब 5 बजे गर्लफ्रेंड ने आतिफ को वीडियो कॉल किया। बातचीत के दौरान आतिफ ने कथित तौर पर कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान देने की धमकी दी और कदम उठा लिया। युवती ने तुरंत दूसरे मोबाइल फोन से आतिफ के भाई को वीडियो कॉल की और आतिफ को फंदे से लटकते हुए लाइव दिखाया। 3. स्क्रीनशॉट से परिजनों तक पहुंची खबर- भाई ने वीडियो कॉल का स्क्रीनशॉट परिजनों को भेजा। खबर मिलते ही परिजन पिरान कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। 4. गेस्ट हाउस में पंखे से लटकता मिला शव- परिजनों की सूचना और लोकेशन के आधार पर पुलिस तत्काल गेस्ट हाउस के कमरे में पहुँची, जहाँ आतिफ का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पिरान कलियर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के अनुसार मौत की परिस्थितियां अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असल कारण साफ हो पाएगा। ---------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ी:शूटिंग के दौरान पीठ में खिंचाव; सीक्रेट गेस्ट हाउस में चला इलाज मसूरी में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई थी। उनकी पीठ में खिंचाव आने और ठंड के कारण दर्द होने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें देहरादून के राजपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेप-डकैती के आरोपी, पुलिस से बचने के लिए 'बाबा' बने:यूपी में तंत्र-मंत्र से बच्चा पैदा करने का दावा कर रहे; कैमरे पर बाबाओं का सच
    Next Article
    नर्सिंग ऑफिसर को मारकर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका:लिव-इन पार्टनर ने बेटे के लिए गला घोंटा; शॉपिंग के बहाने ले गया था UP

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment