Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नर्सिंग ऑफिसर को मारकर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका:लिव-इन पार्टनर ने बेटे के लिए गला घोंटा; शॉपिंग के बहाने ले गया था UP

    17 hours ago

    1

    0

    भिंड की नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता को 50 किलोमीटर दूर ले जाकर गला दबाकर तड़पाया, फिर हत्या कर दी। इसके बाद शव उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पांच नदियों के संगम पचनदा में फेंक दिया। आरोपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी लिखाई। पूछताछ में आरोपी सत्यप्रकाश ने कहा- मैंने स्नेहलता की हत्या की है। कोतवाली पुलिस गुरुवार को आरोपी को लेकर पचनदा पहुंची। नदी में शव की तलाश की गई, लेकिन अब तक बरामदगी नहीं हुई है। पुलिस को आशंका है कि नदी में मौजूद घड़ियाल और मगरमच्छ शव को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, बिहार के नालंदा निवासी स्नेहलता के पिता संजय पांडेय ने कहा- सत्यप्रकाश ने ब्राह्मण हूं बोलकर मेरी बेटी को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद कुछ साल साथ रहा और मार डाला। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। पत्नी से संतान नहीं हुई तो स्नेहलता के साथ रहने लगा भिंड के जोशी नगर निवासी सत्यप्रकाश एक निजी कॉलेज में नौकरी करता था। बिहार निवासी स्नेहलता की पढ़ाई के दौरान इसी कॉलेज में उससे पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और कई साल तक संबंध रहे। सत्यप्रकाश पहले से शादीशुदा था। उसकी पहली पत्नी से कोई संतान नहीं थी। इसके बाद वह स्नेहलता के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगा। करीब 10 महीने पहले स्नेहलता ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद सत्यप्रकाश ने बेटे को 8 अक्टूबर को अपनी पहली पत्नी के पास छोड़ दिया। सत्यप्रकाश और स्नेहलता के बीच बेटे के लिए विवाद बढ़ने लगा। इसके अलावा, स्नेहलता लगातार सत्यप्रकाश से पत्नी के रूप में स्वीकार करने की मांग करती थी, लेकिन वह उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए तैयार नहीं था। कानपुर घुमाने के बहाने ले गया सत्यप्रकाश ने स्नेहलता को कानपुर घुमाने का प्रस्ताव दिया। उसने कहा कि वहां कॉलेज का कुछ काम है और वह उसे खरीदारी भी कराएगा। शॉपिंग करने के बाद आ जाएंगे। सत्यप्रकाश अपने साथ एंबुलेंस चालक राजवीर खत्रा और एक अन्य व्यक्ति को भी ले गया था। रवाना होने से पहले स्नेहलता ने नर्सिंग होम में साथ काम करने वाली अपनी एक महिला दोस्त को फोन किया था। कानपुर घूमने जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद से स्नेहलता का पता नहीं चला। खुद दर्ज कराई गुमशुदगी, फिर पूछताछ में कबूली हत्या स्नेहलता के लापता होने के बाद सत्यप्रकाश खुद भिंड सिटी कोतवाली थाने पहुंचा। उसने गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। स्नेहलता की तलाश के लिए उसने पर्चे भी छपवाए। जांच के दौरान पुलिस को सत्यप्रकाश की भूमिका संदिग्ध लगी। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सत्यप्रकाश ने स्नेहलता की गला घोंटकर हत्या करने और शव उत्तर प्रदेश के पचनदा में पुल से नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। पचनदा में पुलिस और एनडीआरएफ ने चलाया सर्च ऑपरेशन भिंड कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश शाक्य के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर तलाशी जारी है और मामले की विवेचना की जा रही है। स्नेहलता के परिजन बिहार से भिंड पहुंच गए हैं। फिलहाल शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पचनदा का इलाका बीहड़ है और यहां करीब पांच नदियां मिलती हैं। नदी में घड़ियाल और मगरमच्छ भी पाए जाते हैं। ऐसे में शव को नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, शव बरामद होने के बाद ही उसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। ……………………… यह खबर भी पढ़ें गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या, रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव मध्य प्रदेश के रतलाम में राजस्थान की एक युवती की उसके प्रेमी ने गला दबाकर हत्या कर दी। 20 साल की युवती की पहचान सुनहरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह 9 अक्टूबर 2026 को अपने घर से लापता हो गई थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर इन्फ्लुएंसर ने लगाई फांसी:एक दिन पहले UP से आया उत्तराखंड; गेस्ट हाउस में मिला 10 लाख फॉलोअर्स वाले का शव
    Next Article
    करवा चौथ आते ही करवे बनाने का काम तेज:त्योहार पर बढ़ती मांग से कारोबारियों को अच्छे मुनाफे की उम्मीद, पूजा के बर्तन तैयार करने में जुटे कारीगर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment