Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गर्ल्स-हॉस्टल में बाथरूम के कैमरे में कई वीडियो कैद:गोरखपुर की लड़कियों की नींद उड़ी, वार्डेन बोली- छात्राएं पैड फेंकती थीं

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के मोहद्दीपुर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में रिकॉर्डिंग मोड में मोबाइल मिलने के मामले में पुलिस की जांच आगे बढ़ी है। गुरुवार को पुलिस ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं और वार्डन आरती सिंह का बयान दर्ज किया। उन्होंने बतया कि छात्राएं पैड फेंककर गंदगी करती थी, इसका पता लगाने के लिए कैमरा लगाया था। घटना के बाद छात्राएं डरी हुई हैं। पुलिस ने छात्राओं की निजता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट कर दिया है। इस घटना के बाद 7 वीडियो वायरल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिन हॉस्टल की छात्राओं के नहाते और फ्रेश होते वीडियो वायरल हुए हैं। वे रात भर सो नहीं पा रही हैं। उन्हें डर लग रहा है कि एक भी वीडियो वायरल होकर दूर तक पहुंचा तो उनका कॅरियर बनने से पहले ही बिगड़ जाएगा। बाथरूम में लगे मोबाइल में 3 घंटे का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। जिससे छात्राएं मानसिक रूप से परेशान हो गई हैं। वहीं वार्डेन पहले पैड फेंकने की वजह से रिकॉडिंग करने की बात कह रही थीं। अब उनका बयान है कि रात में बाथरूम की लकड़ी की दीवार को लड़कियां बार-बार नोच दे रही थीं। इसका पता लगाने के लिए मोबाइल रिकॉर्डिंग के लिए रखा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारिकी से जांच पड़ताल कर रही है। नहाते समय वीडियो रिकाॅर्ड करने का आरोप मंगलवार रात बाथरूम में मोबाइल मिलने के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया था। छात्राओं के मुताबिक, मोबाइल को इस तरह रखा गया था कि बाथरूम के अंदर की गतिविधियां कैमरे में रिकॉर्ड हो सकें। मोबाइल की जांच के दौरान उसमें कुछ छात्राओं के नहाने के वीडियो रिकॉर्ड होने की बात सामने आई थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल को कब्जे में ले लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं से घटना के संबंध में अलग-अलग जानकारी ली। छात्राओं ने पुलिस को बताया कि मोबाइल मिलने के बाद से वे मानसिक रूप से परेशान और असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर घटना के समय की परिस्थितियों और मोबाइल को बाथरूम में रखे जाने के संबंध में जानकारी जुटाई। वहीं, वार्डन से भी पूछताछ की गई। कैंट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वार्डेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज गोरखपुर के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के बाथरूम में कैमरा लगाने वाली वार्डेन के खिलाफ कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। एक छात्रा ने यह आरोप लगाते हुए मंगलवार की देर रात 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद मोहद्दीपुर स्थित गर्ल्स हॉस्टल में कैंट थाने की पुलिस फोर्स पहुंची। बाथरूम में एक एंड्रायड मोबाइल रखा गया था, जिसका कैमरा ऑन था। कैमरे का फेस टॉयलेट की तरफ था। छात्रा का आरोप है कि मोबाइल चेक करने पर कई लड़कियों के वीडियो भी मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने डिलीट भी कराया है। कुछ वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। सेनेटरी पैड फेंकने पर नजर रखने के लिए वीडियो रिकॉड किया पूछताछ में पता चला कि हॉस्टल की वार्डन ने अपना मोबाइल बाथरूम में रिकॉर्डिंग ऑन करके रखा था। वार्डन ने पुलिस को बताया कि लड़कियों के इधर-उधर सेनेटरी पैड फेंकने की वजह से रात में 10 बजे मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड में ऑन करके बाथरूम में लगाया था। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मोहद्दीपुर स्थित उत्तम गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने तहरीर दी। जिसके आधार पर बुधवार की शाम वार्डन आरती सिंह के खिलाफ एफआईआर कैंट थाने में दर्ज कर ली गई है। शिकायत पत्र हॉस्टल की वार्डन द्वारा बाथरूम में मोबाइल रखकर कैमरा लगाकर छात्राओं का नहाते व फ्रेश होते समय वीडियो रिकॉर्ड कर प्राइवेसी भंग करने के सम्बन्ध में दिया गया है। 20 कमरों में 26 लड़कियां रहती हैं कैंट इलाके के मोहद्दीपुर में एक गर्ल्स हॉस्टल चलता है। यहां 20 कमरों में 26 लड़कियां रहती हैं। ये सभी शहर के कॉलेजों में पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली लड़कियां हैं। पुलिस के मुताबिक, 2 दिन पहले एक छात्रा हॉस्टल में आई है। 8 सितंबर की रात वह बॉथरूम गई। इस दौरान उसकी नजर टीन शेड में फंसे मोबाइल पर पड़ी। फिर उसने पहले अपने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया। इसके बाद हॉस्टल की दूसरी लड़कियों को बुलाकर पूरी बात बताई। मोबाइल चेक करने पर 3 घंटे की रिकॉर्डिंग मिली जिस फोन से रिकॉर्डिंग की जा रही थी, वह सैमसंग कंपनी का 3 कैमरे वाला एंड्रायड मोबाइल था। उसमें 5-6 लड़कियों के बाथरूम में बैठने के वीडियो मिले। इसके बाद लड़कियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। एक लड़की ने पुलिस को सूचना दे दी। साथ ही अपने घरवालों को भी इस बारे में बताया। कई लड़कियों ने वीडियो अपने मोबाइल में भी ले लिए। सूचना मिलते ही पीआरवी और कैंट पुलिस रात करीब 12 बजे गर्ल्स हॉस्टल पहुंची। वहां महिला वार्डन लड़कियों को समझाने की कोशिश कर रही थीं। काफी देर तक हॉस्टल में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने वार्डन का मोबाइल कब्जे में लेकर कई वीडियो डिलीट किए। लड़कियों के मोबाइल से भी वीडियो डिलीट कराए। इसके बाद भी कुछ वीडियो वायरल हो गए। किराए का घर लेकर हॉस्टल चलाती है महिला पुलिस के मुताबिक, घर के मालिक से बात हुई है। उन्होंने बताया कि महिला उनका घर किराए पर लेकर कई साल से गर्ल्स हॉस्टल चला रही है। आज तक कभी कोई शिकायत नहीं मिली। महिला वार्डन ने भी पुलिस को बताया कि लड़कियों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए हैं। उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मेरी कोई गलत मंशा नहीं थी। इस संबंध में एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर वार्डेन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच कर साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत प्रेमानंद महाराज पर फिल्म बनाएंगी हिमांगी सखी:‘राधा अंश’ होगा नाम, सहमति लेने जल्द करेंगी मुलाकात; ‘हनुमान अंश’ से मिली प्रेरणा
    Next Article
    जहरीली शराबकांड- UP के रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर:जंगल में पुलिस से मुठभेड़; पैर में लगी गोली; 31 मौतों के मामले में था वांटेड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment