Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीन कॉरिडोर के उद्धाटन की तारीख 3वीं बार फिक्स:13 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ और सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, 5 लाख आबादी को मिलेगी राहत

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 की उद्घाटन की तारीख आखिरकार तय हो गई है। 13 मार्च को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम झूलेलाल पार्क में रखा गया है। यहां जनसभा होगी। उसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। इससे पहले उद्धाटन का समय 2 बार कैंसिल हो चुका है। पहले 22 फरवरी और बाद में 28 फरवरी की डेट तय हुई थी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ के एक साथ उपलब्ध नहीं हो पा रहे थे। यह कॉरिडोर गोमतीनगर के समतामूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु और डालीगंज तक फैला है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। फिलहाल, निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन औपचारिक उद्घाटन से पहले तक कॉरिडोर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर कंक्रीट डिवाइडर लगाकर रास्ता बंद रखा गया है। निशातगंज से शहीद पथ तक बनेगा फेज-2 ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा चरण निशातगंज से शुरू होकर गोमती नदी के किनारे-किनारे शहीद पथ तक जाएगा। इससे गोमती नगर विस्तार और आसपास के इलाकों के ट्रैफिक दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इस फेज के निर्माण के लिए लगभग 1200 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। शहीद पथ से किसान पथ तक होगा फेज-3 परियोजना का तीसरा चरण शहीद पथ को बाहरी रिंग रोड यानी किसान पथ से जोड़ेगा। इसकी कुल लंबाई करीब 10.5 किलोमीटर होगी और इस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह हिस्सा तैयार होने के बाद शहर के बाहरी क्षेत्रों से गोमती नगर और हजरतगंज की कनेक्टिविटी और तेज हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    औरैया राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन चुनाव संपन्न:सुशील पांडे अध्यक्ष, हरिभानु अवस्थी महामंत्री निर्वाचित
    Next Article
    शिक्षा क्षेत्र में लूट पर नेशनल मानवाधिकार चेतना का ज्ञापन:एटा में अतिरिक्त एसडीएम को सौंपा, मनमानी पर रोक की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment