Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीनपार्क में UP T-20 लीग के नॉकआउट मुकाबले शुरू:नोएडा ने काशी से टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; सांसद ने बेल बजाकर शुरू कराया

    15 hours ago

    1

    0

    ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग का ' बेहद खास और भव्य अंदाज में शुरू हो गया। टूर्नामेंट के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में काशी रुद्राक्ष और नोएडा सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने हैं। मैच की शुरुआत से ठीक पहले मैदान पर जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला। सांसद रमेश अवस्थी ने ग्राउंड पर पहुंचकर टॉस उछाला और चार बार बेल बजाकर इस नॉकआउट मुकाबले की आधिकारिक शुरुआत की। टॉस जीतकर नोएडा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। राष्ट्रगान और आतिशबाजी के साथ शुरू हुआ मुकाबला टॉस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे। राष्ट्रगान के सम्मान के साथ पूरा स्टेडियम देश भक्ति और क्रिकेट के जुनून से सराबोर हो उठा। इसके तुरंत बाद मैदान के चारों ओर हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान यूपी टी-20 लीग के अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर, गवर्निंग काउंसिल के सीनियर मेंबर संजीव कुमार सिंह, यूपीसीए (UPCA) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता और कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला भी मैदान पर मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 'ग्रीनपार्क में मैच का आगाज गर्व की बात': सांसद रमेश अवस्थी मैच की शुरुआत कराने के बाद सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में लखनऊ के बाद क्रिकेट लीग की शुरुआत होना हर शहरवासी के लिए बेहद गर्व और खुशी की बात है। उन्होंने स्टेडियम पहुंचे हजारों क्रिकेट प्रेमियों का दिल से स्वागत किया। साथ ही, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी कानपुर वासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं भी दीं। दर्शकों में जबरदस्त क्रेज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम ग्रीनपार्क स्टेडियम में मुकाबला शुरू होते ही दर्शकों की भीड़ से स्टैंड्स गूंज उठे। शहर के क्रिकेट प्रेमियों में अपनी पसंदीदा टीमों और खिलाड़ियों को देखने के लिए खासा उत्साह देखा जा रहा है। मैच को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पुलिस और जिला प्रशासन ने स्टेडियम के प्रवेश द्वार, पार्किंग और दर्शक दीर्घा में सख्त त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिससे दर्शक बिना किसी असुविधा के मैच के हर रोमांच का आनंद ले सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में युवक का गला रेता, फिर गोली मार दी:पेट-पीठ और सीने पर गहरे जख्म, 4 बदमाश बाइक पर आए थे, 2 दबोचे गए
    Next Article
    हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा:भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment