Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में युवक का गला रेता, फिर गोली मार दी:पेट-पीठ और सीने पर गहरे जख्म, 4 बदमाश बाइक पर आए थे, 2 दबोचे गए

    14 hours ago

    1

    0

    मेरठ में शुक्रवार रात एक युवक की हत्या कर दी गई। दो बाइकों पर आए चार हमलावरों ने युवक को बीच सड़क रोक लिया। चाकू से उसके शरीर पर ताबड़तोड़ कई वार किए। गला रेता और फिर सीने में गोली मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। यह देख हमलावर फरार हो गए। हत्या की खबर पाकर पुलिस और युवक के परिजन मौके पर पहुंचे। घरवालों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दो युवकों को अरेस्ट किया है। पूछताछ में पता चला कि ईद पर आरोपियों की युवक से लड़ाई हुई थी। उसी रंजिश में आज हत्या कर दी। एसपी देहात अभिजीत ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। मामला जिला मुख्यालय से करीब 30 किमी दूर सरुरपुर थाना क्षेत्र के डाहर गांव का है। युवक की हत्या रात करीब 8:30 बजे की गई। 3 तस्वीर देखिए… अब विस्तार से पूरा मामला जानिए… डाहर गांव में रहने वाले शहजाद मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी जाहिदा और चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और एक बेटी। सबसे बड़ा सालिम (22) था। उसकी डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी रानी और एक साल की बेटी है। सालिम की कमाई से घर की जरूरतें पूरी होती थीं। सालिम शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे घर से बाजार के लिए निकला था। लेकिन रास्ते में दो बाइकों पर 4 हमलावर आए। उन्होंने पहले उस पर चाकू से हमला किया। पेट, पीठ पर चाकू से वार किए। इसके बाद गर्दन को चाकू से रेत दिया। सालिम सड़क पर गिरा तड़प रहा था। तभी एक हमलावर ने उसे गोली मार दी। गोली सालिम के सीने पर लगी। लोग दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। हत्या की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पड़ताल की। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए और प्रत्यक्षदर्शियों व ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर गांव के रहने वाले शहजाद और गुलजार को पकड़ा है। पूछताछ में पता चला कि ईद पर दोनों की सालिम से लड़ाई हुई थी। मामला मारपीट तक पहुंच गया था। सरुरपुर थाने में मुकदमा भी लिखा गया था। उसी रंजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी देहात अभिजीत बोले- दो घंटे में खुलासा किया एसपी देहात अभिजीत कुमार हत्या में शामिल आरोपियों को पकड़ने के लिए चार टीमें बनाई थी। स्वाट टीम भी इसमें शामिल थी। घटना से महज दो घंटे में ही पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। -------- यह खबर भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर 2.5 करोड़ की चोरी:70 तोला सोना, डायमंड और 5 किलो चांदी की ज्वेलरी समेट ले गए मुजफ्फरनगर में रिटायर्ड दरोगा के घर से चोरों ने करीब 2.5 करोड़ रुपए की सोने-चांदी और डायमंड की ज्वेलरी चुरा ली। चोरी के वक्त दरोगा का परिवार घर पर नहीं था। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ा। अंदर जाकर चार कमरों के ताले तोड़े और अलमारी व बक्सों में रखी ज्वेलरी पर हाथ साफ कर दिया। चोर नई नवेली दुल्हन के लिए लाया गया लहंगा और गाउन भी उठा ले गए।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही का शव देखने के लिए हाथ जोड़ती रही महिला:बोली- मैं पत्नी हूं, आखिरी बार मिलने दो; रामपुर में फंदे से लटककर जान दी थी
    Next Article
    ग्रीनपार्क में UP T-20 लीग के नॉकआउट मुकाबले शुरू:नोएडा ने काशी से टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; सांसद ने बेल बजाकर शुरू कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment