Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरिद्वार- UP के युवकों ने अधेड़ को नंगा कर पीटा:भीड़ ने बरसाए थप्पड़ और पाइप; महिला के आगे हाथ जोड़कर बोला- गलती हो गई

    2 hours ago

    1

    0

    हरिद्वार में UP से आए तीन युवकों के बीच आपस में मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीसरे अधेड़ व्यक्ति को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा गया। आरोप है कि हमलावरों ने उसे नंगा कर दिया और इसके बाद भी लगातार पीटते रहे। मारपीट के कारण पीड़ित अधेड़ गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने जब यह सब देखा तो उन्होंने आगे बढ़कर आरोपियों की धुनाई कर दी और मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। यह घटना शुक्रवार देर शाम हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास की है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से हरिद्वार आए थे। तस्वीरें देखिए वीडियो में क्या हुआ 4 पॉइंट में… 1. अधेड़ को मारकर भाग रहा था आरोपी- सहारनपुर से आए दो युवकों ने पहले अधेड़ को मारा, फिर नंगा कर जमीन पर लेटाकर अधमरा कर दिया। अधमरा होते ही आरोपी भागने लगा। लेकिन इतने देर में भीड़ में से एक महिला आरोपी पर चिल्लाई और फिर भीड़ उग्र हो गई। 2. भीड़ ने पकड़ा तो आरोपी बोला- ये मेरे चाचा हैं- जब भीड़ उसकी तरफ बढ़ी तो उसने मारपीट करने से साफ इनकार कर दिया, लेकिन महिला के दबाव बनाने पर वह बोल पड़ा, 'ये मेरे चाचा हैं। मुझसे गलती हो गई। मैं इन्हें कमरे पर ले जा रहा हूं, जहां इन्हें थोड़ी देर में होश आ जाएगा।' 3. महिला ने अधेड़ को ले जाने पर आपत्ति जताई- जब आरोपी अधेड़ को ले जाने लगा तो महिला ने उसकी ID मांग ली और कहा, 'आप पर भरोसा नहीं है।' इसके बाद उसने कहा, 'मैं आपके आगे हाथ जोड़ता हूं, मुझसे गलती हो गई। मैं इनका इलाज करूंगा।' 4. आरोपी जोर से चिल्लाया तो भीड़ ने सिर फोड़ा- जब महिला नहीं मानी तो आरोपी जोर से चिल्लाने लगा। इतने में भीड़ उग्र हो गई और पाइप से उसका और उसके साथी का सिर फोड़ दिया। इसके बाद महिला के कहने पर भीड़ ने दोनों को छोड़ दिया। सिलसिलेवार ढंग से पूरी खबर… 1. सहारनपुर से हरिद्वार आए थे तीनों युवक- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से तीन युवक हरिद्वार घूमने आए थे। शुक्रवार देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रोडवेज बस अड्डे के पास किसी बात को लेकर उनके बीच आपस में कहासुनी हो गई। 2. विवाद बढ़ा, अधेड़ को सड़क पर नंगा कर पीटा- देखते ही देखते मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि दो युवकों ने तीसरे अधेड़ साथी को घेर लिया और उस पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित के कपड़े तक उतार दिए और उसे नंगा कर दिया। नीचे गिरने के बाद भी आरोपी उसे लगातार पीटते रहे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। 3. स्थानीय लोगों ने आरोपियों की धुनाई की- यह देखकर आसपास मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने आगे बढ़कर हस्तक्षेप किया, पीड़ित अधेड़ को बचाया और दोनों हमलावर युवकों को पकड़कर उनकी भी पिटाई कर दी। मौके पर काफी देर तक अफरातफरी और हंगामे का माहौल रहा। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकले। 4. सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल- सड़क पर हुई इस गुंडागर्दी और मारपीट का किसी प्रत्यक्षदर्शी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अधेड़ की हालत बेहद गंभीर नजर आ रही है। 5. पुलिस कर रही मामले की जांच- घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि रोडवेज बस अड्डे के पास हुई मारपीट का संज्ञान लिया गया है। पुलिस वायरल वीडियो और आसपास के चश्मदीदों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… उत्तराखंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर UK राइडर की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; एक दिन पहले ही खरीदी थी ₹22 लाख की बाइक उत्तराखंड के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आस मोहम्मद उर्फ UK राइडर की देहरादून में मौत हो गई। शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रीनपार्क में UP T-20 लीग के नॉकआउट मुकाबले शुरू:नोएडा ने काशी से टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; सांसद ने बेल बजाकर शुरू कराया
    Next Article
    हरियाणवी सिंगर की हत्या का जश्न मनाता नजर आया ढींगरा,VIDEO:रात को लाइव आया एक्टर, फ्रेंड्स पूछ रहे-ये क्या चल रहा; बालियान की पत्नी बोलीं-एनकाउंटर हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment