Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गौरीशंकर मन्दिर के दक्षिणी रास्ते में भरा सीवर का पानी:समाधान न होने पर भक्तों का टूटा सब्र, नगर पालिका में हंगामा कर धरने पर बैठे

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज के अति प्राचीन बाबा गौरीशंकर मन्दिर के दक्षिणी गेट की सड़क पर महीनों से सीवर का पानी भरा है। यहां से भक्तों व मोहल्लेवासियों का निकलना दुस्वार है। मामले की शिकायत जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका में कई बार की जा चुकी। सुनवाई न होने पर युवकों ने नगर पालिका में हंगामा किया और धरने पर बैठ गए। सिद्धपीठ बाबा गौरीशंकर मन्दिर के दक्षिणी गेट वाले रास्ते पर लम्बे समय से कीचड़युक्त सीवर का पानी भरा है। यहां नाली भी चोक है। मन्दिर आने-जाने वाले भक्तों और मोहल्ले के लोगों ने इस मामले की कई बार लिखित शिकायत नगर पालिका कन्नौज और विधायक व मंत्री असीम अरुण से की, लेकिन समस्या का न तो समाधान किया गया और न ही सफाई कराई गई। समस्या को अनदेखा करने से गुस्साए मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका पहुंच कर अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की और समस्या के निस्तारण की मांग रखी। मोहल्ले के रहने वाले पवन का आरोप है कि जब वह लोग नगर पालिका पहुंचे तो समस्या का निस्तारण करने की बजाय अधिशासी अधिकारी श्यामेन्द्र मोहन चौधरी ने हाथ खड़े कर दिए। उन्होंने कहाकि इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। इसका समाधान मंत्री असीम अरुण ही करवा पाएंगे। अधिशासी अधिकारी की ये बात सुनते ही युवक भड़क गए और पालिका परिसर में ही हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। मामला बढ़ता देख नगर पालिका के अधिकारियों ने उन्हें समझाया और जो पानी सड़क पर भरा है, उसको साफ कराने का भरोसा दिया। युवक पवन ने बताया कि मन्दिर जाने वाले रास्ते पर गंदे जलभराव के स्थायी समाधान की जरूरत है। जब तक इस पर काम शुरु नहीं होगा, तब तक वह लोग शांत नहीं बैठेंगे। देखें जलभराव की फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से 3 पूर्व यूक्रेनी सैनिक पकड़े:म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप, एयरपोर्ट से NIA ने उठाया
    Next Article
    लखनऊ के पुरनिया पुल पर चाइनीज मांझे से घायल:बाइक सवार की गर्दन कटी, पत्नी के गिरने से हुई घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment