Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ से 3 पूर्व यूक्रेनी सैनिक पकड़े:म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग देने का आरोप, एयरपोर्ट से NIA ने उठाया

    3 hours ago

    1

    0

    म्यांमार में आतंकियों को ट्रेनिंग देने वाले 3 पूर्व यूक्रेनी सैनिकों को लखनऊ एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। NIA ने लखनऊ और दिल्ली में छापेमारी कर अब तक 7 आरोपियों को पकड़ा है। इनके संबंध अंतरराष्ट्रीय ड्रोन-आतंकी नेटवर्क से बताए जा रहे हैं। NIA के सूत्रों ने बताया- लखनऊ एयरपोर्ट से 13 मार्च को 3 यूक्रेनी नागरिकों पेट्रो हुरबा (36), तारास स्लिवियाक (37) और इवान सुकमानोव्स्की (34) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों पूर्व सैनिक रह चुके हैं। ड्रोन तकनीकी के जानकार हैं। तीनों म्यांमार में आतंकी नेटवर्क को मजबूत करने में जुटे थे। यूएई से भारत, फिर म्यांमार गए तीनों 18 दिसंबर 2025 को संयुक्त अरब अमीरात से भारत आए थे। इसके बाद ये मिजोरम के रास्ते म्यांमार के चिन राज्य में पहुंचे, जहां इन्होंने उग्रवादी संगठनों से संपर्क स्थापित किया। नेटवर्क यूरोप से ड्रोन के बड़े कंसाइनमेंट म्यांमार तक पहुंचाने में लगा था। इन ड्रोन का इस्तेमाल “Ethnic Armed Groups” (EAGs) द्वारा किया जाना था, जो आगे भारत के प्रतिबंधित संगठनों को हथियार, तकनीक और प्रशिक्षण उपलब्ध कराते। जांच एजेंसी का मानना है कि यह गतिविधियां सीधे तौर पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी। कुआलालंपुर भागने की फिराक में थे आरोपी वापसी के बाद ये लखनऊ में एक होटल में ठहरे थे। लखनऊ पहुंचने के बाद तीनों यूक्रेनी नागरिकों ने एयरपोर्ट के पास एक होटल में कमरा लिया था। होटल प्रबंधन द्वारा पहचान संबंधी दस्तावेज मांगे जाने पर उनसे “फॉर्म C” भरवाया गया। इसी प्रक्रिया के दौरान उनकी दी गई जानकारी संदिग्ध लगी, जिसके बाद नियमों के तहत यह डिटेल संबंधित एजेंसियों और एम्बेसी के साथ साझा की गई। प्रारंभिक जांच में इनकी गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी हुआ, जिसके बाद मामला इमिग्रेशन विभाग तक पहुंचा। यहीं से इन तीनों की मूवमेंट पर नजर रखी जाने लगी और एयरपोर्ट पर उनकी घेराबंदी की तैयारी शुरू कर दी गई। फ्लाइट टिकट पहले से बुक कर रखी थी जांच में सामने आया कि ये तीनों यूक्रेनी नागरिक गुवाहाटी से लखनऊ पहुंचे थे और यहां केवल एक दिन रुकने की योजना थी। इसके बाद इन्होंने ‘केल्लुम’ (कुआलालंपुर) के लिए फ्लाइट टिकट पहले से बुक कर रखी थी। हालांकि, इमिग्रेशन विभाग को मिली सूचना के आधार पर जैसे ही ये एयरपोर्ट पहुंचे, इन्हें वहीं रोक लिया गया। पूछताछ में इनके यात्रा पैटर्न और गतिविधियों को संदिग्ध पाया गया, जिसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए इन्हें हिरासत में ले लिया गया था। NIA ने तीनों यूक्रेनी नागरिकों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया है। इन पर भारत की सुरक्षा के खिलाफ साजिश रचने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप है। फिलहाल एजेंसी इनसे पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य कड़ियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। कोलकाता और दिल्ली एयरपोर्ट से भी गिरफ्तारी इस बड़े ऑपरेशन के तहत एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरॉन वैन डाइक को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। NIA के अनुसार मैथ्यू वैन डाइक म्यांमार में उग्रवादियों को हथियार और ट्रेनिंग देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। वहीं चार अन्य यूक्रेनी नागरिकों को दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया, जो इस नेटवर्क का हिस्सा बताए जा रहे हैं। ……………………… यह खबर भी पढ़ें लखनऊ में पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी: गोमतीनगर में पुलिस-वीटीएस टीम मौके पर मौजूद, चौकसी बढ़ी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित रीजनल पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वीटीएस (विस्फोटक जांच टीम) मौके पर पहुंच गई और पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाना-नानी से बच्ची को मिलाने लाए दामाद की हत्या:लखनऊ में 4 सालियों ने कमरे में बंद कर मारा, बचाने आई पत्नी को भी पीटा
    Next Article
    गौरीशंकर मन्दिर के दक्षिणी रास्ते में भरा सीवर का पानी:समाधान न होने पर भक्तों का टूटा सब्र, नगर पालिका में हंगामा कर धरने पर बैठे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment