Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा- घर में पति-पत्नी 3 बच्चों की लाश मिलीं:पड़ोसी बोले- प्रॉपर्टी विवाद था, सास ने नूडल्स बनाए, इसमें जहर होने का शक

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में ग्रेटर नोएडा के नगला श्रीपदम गांव में शनिवार को एक घर में पति-पत्नी और उनके 3 बच्चों की लाश मिली। सुबह काफी देर तक परिवार नहीं उठा तो पड़ोसियों को शक हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो पांचों बिस्तर पर पड़े थे। एक के मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस घर पहुंची तो पिता बेटे से लिपटे हुए चारपाई पर मृत मिले। दूसरे बिस्तर पर मां छोटे बेटे और बेटी से लिपटी हुई थीं। मृतकों की पहचान महेश (37), पत्नी ललिता (35), बेटे लड्डू (11), साक्षत (3) और बेटी मिष्टी (7) के रूप में हुई है। डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलेगी। वहीं, पड़ोसियों का आरोप है कि प्रॉपर्टी को लेकर महेश का अपनी मां से अक्सर झगड़ा होता था। मां कहती थी कि सब कुछ बेटी और दामाद के नाम कर देंगी। पड़ोसियों ने मां पर नूडल्स में जहर मिलाकर देने का भी आरोप लगाया। घटनास्थल जेवर एयरपोर्ट से 6 किमी और जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर है। रात में खाना खाकर सो गए, सुबह उठे नहीं मां चंदो ने बताया- महेश और बाकी लोगों ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे नूडल्स खाए। फिर सभी सोने चले गए। मेरी तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए मैंने नूडल्स नहीं खाए। महेश रोज सुबह जल्दी उठता था, शनिवार को काफी देर तक नहीं उठा तो शक हुआ। महेश की भाभी नीरज ने बताया- मेरा आदमी खत्म हुआ, तो मुझे घर से भगा दिया। मेरी 14 साल की लड़की है। उसे भी साथ नहीं रखा। मैं उसे लेकर किराए के घर में रहती हूं। महेश ने कहा था कि भाभी, तू टाइम काट ले, कुछ दिनों की बात है। देवर कहता था कि मेरा भाई चला गया। मैं हिस्सा नहीं मारूंगा। मैं हर चीज में हक दूंगा। हमेशा सास बेटियों के लिए लड़ती रहती है। मेरे देवर-देवरानी बहुत अच्छे थे। मेरी ननदों को सजा मिलनी चाहिए। हमें हमारा हक मिलना चाहिए। अब 3 तस्वीरें… महेश के साले ने कहा- बहन के घर में सब कुछ सही था पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ के आधार पर बताया कि परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर झगड़ा चल रहा था। महेश एक कंपनी में काम कर घर का खर्च चलाता था। परिवार में मां, पत्नी और बच्चे थे। 3 बहनों की शादी हो चुकी है। बड़े भाई ने 4 साल पहले ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड कर लिया था। तभी से भाभी बच्चों के साथ अलग रहती हैं। महेश के साले सोनू ने बताया- जीजा की मां का मायका रबूपुरा में है। उन्हें पति के अलावा मायके से भी काफी प्रॉपर्टी मिली है। दिल्ली की सारी प्रॉपर्टी, रबूपुरा का मकान और खेती की जमीन वह अपनी तीनों बेटियों के नाम कर चुकी हैं। इस बीच खेती की जमीन पर सरकार से मुआवजा मिला। इस पैसे से 2017 में महेश की शादी के बाद रबूपुरा में एक मकान बनवाया। महेश पत्नी के साथ यहीं रहने लगे। एक साल पहले उनकी मां भी यहां आ गईं। उन्होंने यह मकान भी अपनी बेटियों के नाम कर दिया। हो सकता है कि इसी को लेकर जीजा और दीदी तनाव में रह रहे हों या कोई उन्हें नुकसान पहुंचाना चाह रहा हो। सोनू ने बताया- 10 दिन पहले जीजा परिवार के साथ हमारे घर आए थे। उस समय सब कुछ सामान्य लग रहा था। 2 दिन पहले भी फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन किसी तरह की परेशानी या तनाव की बात नहीं बताई थी। पुलिस इन 3 एंगल से मामले की जांच कर रही बहन बोली- मेरी बहन के ननद और ननदोई ने हत्या कराई ललिता की बहन पूजा ने कहा- यह फूड पॉइजनिंग नहीं, हत्या है। मेरी बहन के ननद और ननदोई ने हत्या प्रॉपर्टी के विवाद में कराई है। उन लोगों ने दिल्ली, बिलासपुर की प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली थी। डीआईजी राजीव रंजन ने बताया- पहले यह बात आई थी कि यह फूड पॉइजनिंग का केस हो सकता है। अगर कोई प्रॉपर्टी की बात है, तो सभी पहलुओं पर हम लोग पड़ताल करेंगे। जो भी दोषी है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएगा, उसकी जांच के बाद साफ करेंगे कि घटना किस तरह से हुई। डीसीपी श्रवण कुमार ने बताया- रबुपुरा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है। सभी ने रात 10-10.30 बजे खाना खाया था। सुबह जब एक बच्चा एग्जाम के लिए जगाने गया, तब घटना की जानकारी हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने जो चीजें खाई थीं, उसके और अन्य चीजों के आधार पर हम कार्रवाई कर रहे हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… राहुल से बिना मिले दिल्ली से लौटे अजय राय:क्या कांग्रेस छोड़ेंगे, अनुप्रिया के साथ सियासी पारी शुरू की तो सीट पर पेंच फंस यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय आज, शनिवार को वाराणसी के पिंडरा में मां नकटेश्वरी धाम में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। वह पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं। इसकी वजह 11 अक्टूबर को लखनऊ के पार्टी मुख्यालय में ममता चौधरी के साथ हुआ विवाद है। डैमेज कंट्रोल करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें दिल्ली बुलाया था। पढ़िए पूरी स्टोरी…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया:सिंध में भी झटके महसूस हुए; इतनी ही तीव्रता का भूकंप फरवरी में भी आया था
    Next Article
    पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई:जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी का जिक्र किया, पढ़िए जजमेंट की बड़ी बातें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment