Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ा फायदा:मुआवजा दर में 55 फीसद तक बढ़ोतरी, अब मिलेगा 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर

    2 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब किसानों को जमीन के बदले 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा मिलेगा। पहले यह दर 4125 रुपये थी। यानी सीधे 2290 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी की गई है। यह करीब 55.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसके अलावा किसानों को 6 प्रतिशत आबादी का भूखंड देने की व्यवस्था भी दोबारा शुरू कर दी गई है। जिन किसानों को आबादी का भूखंड मिलेगा, उन्हें जमीन के बदले 5725 रुपये प्रति वर्ग मीटर का मुआवजा दिया जाएगा। 10 साल बाद फिर शुरू हुई आबादी भूखंड की व्यवस्था प्राधिकरण ने वर्ष 2016 में किसानों को 6 प्रतिशत आबादी का भूखंड देने की व्यवस्था बंद कर दी थी। अब बोर्ड ने इसे फिर से लागू करने की मंजूरी दे दी है। आबादी के भूखंडों के लिए अलग सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इन सेक्टरों को भी दूसरे आवासीय और औद्योगिक सेक्टरों की तरह विकसित किया जाएगा। खास बात यह है कि किसान जब अपनी जमीन की रजिस्ट्री प्राधिकरण के नाम करेगा, उसी समय उसे आबादी के भूखंड का आरक्षण पत्र भी दे दिया जाएगा। इससे किसानों को बाद में भूखंड के लिए प्राधिकरण के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जमीन खरीदने के लिए बनेगा अलग सेल जमीन खरीदने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एसीईओ की अध्यक्षता में एक अलग जमीन अधिग्रहण सेल बनाया जाएगा। यह सेल किसानों की मदद करेगा और पूरी प्रक्रिया को आसान व पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाएगा। मुआवजे की पूरी रकम सीधे किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। आबादी के भूखंड का आकार कम से कम 40 वर्ग मीटर और अधिकतम 2500 वर्ग मीटर होगा। ऐसे बढ़ता गया मुआवजा - 2014-15: 3500 रुपये प्रति वर्ग मीटर - 2022-23: 3750 रुपये प्रति वर्ग मीटर - 2023-24: 4125 रुपये प्रति वर्ग मीटर - 2026-27: 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर यानी इस बार किसानों के मुआवजे में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रक्षाबंधन पर जेल में मिठाई ले जाने की अनुमति मांगी:सुरक्षा जांच के बाद डीजी जेल से छात्र नेता ने की मांग
    Next Article
    ग्रीनपार्क में लौटेगा यूपी टी-20 लीग का रोमांच:23वां मुकाबला कल कानपुर में, सांसद रमेश अवस्थी करेंगे औपचारिक उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment