Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रीनपार्क में लौटेगा यूपी टी-20 लीग का रोमांच:23वां मुकाबला कल कानपुर में, सांसद रमेश अवस्थी करेंगे औपचारिक उद्घाटन

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीनपार्क स्टेडियम में अब यूपी टी-20 लीग के मैच होंगे। इससे पहले लखनऊ में 22 मुकाबले हो चुके हैं। अब प्रतियोगिता का 23वां मुकाबला कल ग्रीनपार्क में खेला जाएगा। मैच का औपचारिक उद्घाटन सांसद रमेश अवस्थी करेंगे। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट शाम 5 बजे खोल दिए जाएंगे। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने प्रेस वार्ता में कानपुर के खेलप्रेमियों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर के प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट मैच नहीं, बल्कि एक बड़े खेल उत्सव का हिस्सा बनने का मौका है। ग्रीनपार्क हमारे लिए प्रमोशन नहीं, इमोशन है डॉ. संजय कपूर ने कहा कि दो साल बाद यूपी टी-20 लीग ग्रीनपार्क लौट रही है। प्रस्तावित कायाकल्प से पहले संभवतः यह स्टेडियम में होने वाला आखिरी बड़ा टूर्नामेंट भी हो सकता है। उन्होंने कहा, "ग्रीनपार्क हमारे लिए प्रमोशन नहीं, इमोशन है।" उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क सिर्फ क्रिकेट का मैदान नहीं, बल्कि कानपुरवासियों की भावनाओं से जुड़ा हुआ स्थान है। स्टेडियम दर्शकों के स्वागत के लिए तैयार है। उन्होंने शहर के खेलप्रेमियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। बारिश रुकी तो 45 मिनट में फिर शुरू होगा खेल कानपुर में बारिश की संभावना को लेकर आयोजकों ने बताया कि मैदान की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया गया है। बारिश होने की स्थिति में उसके रुकने के करीब 45 मिनट के भीतर मैदान को सुखाकर खेल दोबारा शुरू कराने की तैयारी है। आयोजकों के मुताबिक मुकाबलों के लिए कोई अलग रिजर्व डे निर्धारित नहीं किया गया है। ऐसे में कोशिश रहेगी कि मैच तय दिन पर ही पूरा कराया जाए। अब तक 22 मुकाबलों में दिखा कड़ा मुकाबला आयोजकों ने बताया कि लखनऊ में खेले गए लीग के सभी 22 मुकाबले बेहद प्रतिस्पर्धी रहे। टी-20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, लेकिन टूर्नामेंट में गेंदबाजों और निचले क्रम के बल्लेबाजों ने भी रोमांच बढ़ाया है। हाल ही के एक मुकाबले में नौवें नंबर के बल्लेबाज ने टीम को जीत दिलाकर मैच का रुख ही बदल दिया। इससे साफ है कि लीग में किसी भी स्तर पर मुकाबला खत्म नहीं माना जा सकता और आखिरी गेंद तक रोमांच बना हुआ है। अब कानपुर के क्रिकेटप्रेमियों की नजर ग्रीनपार्क में होने वाले 23वें मुकाबले पर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा के किसानों को बड़ा फायदा:मुआवजा दर में 55 फीसद तक बढ़ोतरी, अब मिलेगा 6415 रुपये प्रति वर्ग मीटर
    Next Article
    हिंदू जागृति मंच के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने राकेश कुमार शर्मा:ज्ञानदीप मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से मनोनयन, सदस्यों ने किया अभिनंदन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment