Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में पहला श्रमिक सुविधा केंद्र शुरू:दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घाटन, उद्योगों-श्रमिकों को मिलेगा लाभ

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईकोटेक-3 में पहले श्रमिक सुविधा केंद्र का सोमवार को दादरी विधायक तेजपाल नागर ने शुभारंभ किया। यह केंद्र ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित किया गया है। उद्घाटन के दौरान प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय भी मौजूद रहे। विधायक ने केंद्र के संचालन की जिम्मेदारी उद्यमी संगठन को सौंपी। यह सुविधा केंद्र कुशल कारीगरों और उद्यमियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 ने सेक्टर ईकोटेक-3 स्थित उद्योग केंद्र टू में पानी की टंकी के पास इसका निर्माण कराया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण चार माह में पूरा हुआ। केंद्र में महिला और पुरुष दोनों कुशल कारीगरों के लिए बैठने के कमरे, शौचालय और किचन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रोजगार की तलाश में आए कारीगर यहां बैठ सकेंगे। सुविधा केंद्र में दो रजिस्टर रखे जाएंगे: एक में श्रमिकों के नाम और संपर्क नंबर दर्ज होंगे, जबकि दूसरे में उद्यमियों की श्रमिकों की आवश्यकता (कार्य का प्रकार और संख्या) की जानकारी होगी। इससे उद्यमी अपनी जरूरत के अनुसार कारीगरों को बुला सकेंगे। श्रमिक सुविधा केंद्र का संचालन और श्रमिकों तक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन को सौंपी गई है। उद्घाटन के अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि यह सुविधा केंद्र श्रमिकों और उद्यमियों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। उन्होंने जोर दिया कि उद्योगों के लिए कुशल श्रमिक आवश्यक हैं, और श्रमिकों को रोजगार की आवश्यकता होती है। यह केंद्र दोनों की जरूरतों को पूरा करने में सहायक होगा। विधायक ने इस पहल के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की सराहना भी की। इस दौरान श्रमिकों को शॉल और मिठाई भी भेंट की गई। इस अवसर पर प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-3 के वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर, प्रबंधक प्रशांत समाधिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ग्रेटर नोएडा में युवक को पाइप से पीटा:मारपीट का वीडियो आया सामने, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद:बरेली में युवाओं का प्रदर्शन, रिलीज रोकने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment